Friday, April 24, 2026
Homeआस्थादेवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना मुख्यमंत्री और कांग्रेस मांगे...

देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना मुख्यमंत्री और कांग्रेस मांगे माफी: BJP

 (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भटृ ने तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंता रेड्डी की देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए तत्काल कांग्रेस आलाकमान से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर साबित हुआ है कि कांग्रेस पार्टी हिन्दू विरोधी और मुस्लिम परस्त है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेताओं और उनके मुख्यमंत्रियों के बयान हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर करते हैं। उससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब मुस्लिम तुष्टिकरण से अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।

रेवंत की देवी देवताओं पर की गई अपमानजन एवं अश्लील टिप्पणी, हिंदू आस्था और रीति-रिवाजों के मूल सिद्धांतों पर हमला है।

भट्ट ने विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी पर हिंदुओं के प्रति गहरी नफरत रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मुस्लिम वोट बैंक के आगे झुकने वाली पार्टी रही है। इससे पूर्व रेवंत रेड्डी ने खुद कहा था कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है। यह बयान ही उनकी मानसिकता को उजागर करता है।

कांग्रेस की हिंदुओं और हिंदू देवताओं के प्रति नफरत उजागर होने के बाद समाज को एकजुट होने की जरूरत है। सनातन समाज के लिए भी गंभीरता से सोचने का समय आ गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इस अक्षम्य कृत्य के लिए मुख्यमंत्री रेवंता रेड्डी समेत समूचे कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी ऊपरी निर्देश के लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की ओर से ऐसे तमाम बयान गांधी परिवार के निर्देशों पर दिए जाते हैं।

Related Articles

Latest News