Tuesday, June 24, 2025
Homeआस्थासाप्ताहिक राशिफल-2 से 8 जून 2025: सभी राशियों पर होगा बुधादित्य योग...

साप्ताहिक राशिफल-2 से 8 जून 2025: सभी राशियों पर होगा बुधादित्य योग का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 2 जून से रविवार 8 जून 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मंगल प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा तथा 6 जून के 12:18 बजे रात से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुद्ध प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 6 जून के 8:30 बजे दिन से मिथुन राशि में गोचर करेगा।

वर्तमान में सूर्य वृष राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं बुद्ध भी 6 जून तक वृष राशि में गोचर करेंगे, सूर्य और बुद्ध के एक ही राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग बन रहा है, इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा।

मेष राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए ठीक है। उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। धन के आने के मात्रा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको भी थोड़ी सी शारीरिक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 4, 5 और 6 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए। ‌कोई भी कार्य बहुत सोच समझ के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। धन की कमी हो सकती है। कचहरी के कार्य में बहुत सावधान रहें। कार्यालय में आपको आक्रोशित होने की आवश्यकता नहीं है। आक्रोश करने से बचें। इस सप्ताह आपको थोड़ा सा मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से भी बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 जून लाभदायक हैं। 7 और 8 जून को कार्यों को करने के पहले आपके विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा, परंतु पेट में कोई समस्या संभव है। कार्यालय में आपको संभल कर कार्य करना चाहिए। धन आने के मार्ग में रुकावट है परंतु धन आएगा। कचहरी के कार्यों में दिमाग लगाए और उचित कार्य करें। किसी के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। इस सप्ताह आपको भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 जून अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है परंतु उसकी मात्रा कम रहेगी। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। परंतु भाग्य की वजह से कोई कार्य नहीं रुकेगा। आपके जीवन साथी और आपकी माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी और आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कार्यालय में इस सप्ताह आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून फलदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में मंगल बारहवें में भाव में स्थित है। यह आपको सावधानीपूर्वक कार्य करने पर कचहरी के मामलों में लाभ दिला सकता है। इसके अलावा अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको कोई खास मदद नहीं मिल पाएगी। आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर यकीन करें। आप अपने संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 जून कार्यों के प्रति सकारात्मक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई बहनों का आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके शत्रु आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपका व्यापार ठीक चलेगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का आपका और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 जून परिणामदायक हैं। 2 और 3 जून को आपके कुछ कार्य असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपको अपनी संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। संतान को कष्ट संभव है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी।‌ दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है, परंतु उसकी मात्रा अत्यंत कम रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून शुभ है। 4, 5 और 6 जून को आपको कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी को थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी संतान से बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 जून फलदायक है। 7 और 8 जून को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए। 2 और 3 जून को आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्तुओं का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी और माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। आपकी संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है।   धन आने का योग है। भाई बहनों के संबंध कम ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 जून कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को मानसिक कष्ट हो सकता है‌। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 2 और 3 जून को आपको सचेत होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकेंगे। इस सप्ताह आप रोग से भी मुक्त हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। थोड़ा बहुत धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 जून परिणाम मूलक है। 4, 5 और 6 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका साथ देगा। एक भाई के साथ आपका तनाव हो सकता है। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। आपकी संतान की उन्नति होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 4, 5 और 6 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन दिन गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

Related Articles

Latest News