Sunday, July 26, 2026
HomeAutoAudi Q7 ग्लोबल लेवल पर हुई Launch ,लग्जरी SUV में आए बड़े...

Audi Q7 ग्लोबल लेवल पर हुई Launch ,लग्जरी SUV में आए बड़े बदलाव

Audi ने अपनी सबसे पॉपुलर लग्जरी SUV Audi Q7 की तीसरी जनरेशन को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। 20 साल से ज्यादा के सफर के बाद नई Q7 अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, स्मार्ट और पावरफुल बनकर सामने आई है।

नई Audi Q7 को फैमिली, बिजनेस यूज और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें शानदार डिजाइन, बड़ा केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन दिया गया है। यह SUV नए Premium Platform Combustion प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।

दमदार डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक

नई Audi Q7 का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा मस्कुलर और आकर्षक है। इसमें बड़ी सिंगलफ्रेम ग्रिल, हाई शोल्डर लाइन और मजबूत बॉडी डिजाइन दी गई है। SUV को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें बड़े व्हील्स मिलते हैं, जो 20 से 23 इंच तक के हो सकते हैं।

इसमें डिजिटल Matrix LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो माइक्रो-LED टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं। ये हेडलाइट्स हाई-रेजोल्यूशन लाइट पैटर्न दिखाने में सक्षम हैं।

पीछे की तरफ थर्ड जनरेशन डिजिटल OLED टेललाइट्स दी गई हैं। इसमें अलग-अलग डिजिटल लाइट सिग्नेचर का विकल्प मिलता है।

अंदर से होगी लग्जरी का एहसास

नई Q7 का केबिन बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें हाई क्वालिटी मटेरियल और साफ-सुथरा डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है। पहली बार इस SUV में पांच, छह और सात सीटिंग ऑप्शन दिए गए हैं। सिक्स-सीटर वेरिएंट में दूसरी रो में दो अलग-अलग सीटें मिलेंगी।

सीट्स को इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा वेंटिलेशन, मसाज फंक्शन और स्पोर्ट्स सीट्स का विकल्प भी मिलेगा।

बूट स्पेस की बात करें तो पांच सीटर मॉडल में 806 लीटर की जगह मिलती है, जिसे बढ़ाकर 2075 लीटर तक किया जा सकता है। वहीं सात सीटर वर्जन में 722 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

शानदार फीचर्स से लैस

Audi Q7 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक OLED डिस्प्ले, ChatGPT आधारित वॉयस असिस्टेंट और Bang & Olufsen 4D ऑडियो सिस्टम मिलता है।

इसके अलावा मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और पावर टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। SUV में 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्ट और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।

सुरक्षा में भी नहीं छोड़ी कोई कमी

Audi ने नई Q7 की सेफ्टी को काफी मजबूत किया है। इसमें एडाप्टिव ड्राइविंग असिस्टेंट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है। यह सिस्टम पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को पहचानकर सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है।

पावरफुल V6 इंजन के साथ शानदार परफॉर्मेंस

नई Audi Q7 में शुरुआत में 3.0 लीटर V6 डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन दो पावर आउटपुट में उपलब्ध होगा।पहला वेरिएंट 299 PS पावर और 630 Nm टॉर्क देगा, जबकि दूसरा 245 PS पावर और 500 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

इसमें MHEV Plus टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बेहतर होंगे। SUV में 8-स्पीड टिपट्रॉनिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा।

हर रास्ते पर चलेगी शानदार तरीके से

नई Audi Q7 में स्टील स्प्रिंग और एडाप्टिव एयर सस्पेंशन का विकल्प मिलेगा। इससे खराब रास्तों पर आरामदायक सफर और हाईवे पर बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी।

कुल मिलाकर नई Audi Q7 लग्जरी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में एक बड़ा अपग्रेड लेकर आई है। यह SUV प्रीमियम कार सेगमेंट में अपनी मजबूत जगह बनाने के लिए तैयार है।

Related Articles

Latest News