नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के ग्लोबल मार्केट में Elon Musk की कंपनी Tesla को अब चीन की बड़ी EV निर्माता BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD ने अपनी नई Blade बैटरी और FLASH चार्जिंग सिस्टम पेश किया है, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग स्पीड में बड़ा सुधार होने का दावा किया गया है।
कंपनी के मुताबिक इस नई तकनीक की मदद से इलेक्ट्रिक वाहनों को सिर्फ पांच मिनट में 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं सामान्य परिस्थितियों में 10% से 97% तक चार्जिंग लगभग नौ मिनट में पूरी हो सकती है।
कम तापमान में भी तेज चार्जिंग
BYD का कहना है कि नई बैटरी टेक्नोलॉजी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह बेहद कम तापमान में भी बेहतर प्रदर्शन करती है।
कंपनी के अनुसार -30 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी यह बैटरी 20% से 97% तक करीब तीन मिनट अतिरिक्त समय में चार्ज हो सकती है। इससे ठंडे इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं।
छह साल के रिसर्च के बाद तैयार
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक BYD ने इस नई बैटरी टेक्नोलॉजी को विकसित करने में करीब छह साल का रिसर्च एंड डिवेलपमेंट किया है।
नई Blade बैटरी के अपडेटेड वर्जन में कंपनी ने
-
एनर्जी डेंसिटी को लगभग 5% बढ़ाया है
-
लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल का इस्तेमाल किया है
-
अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ा है
इसके साथ ही कंपनी ने FLASH हाई-पावर चार्जिंग सिस्टम पेश किया है, जो 1,500 kW तक के सिंगल कनेक्टर आउटपुट को सपोर्ट करता है।
Atto 3 Evo में मिलती है यह टेक्नोलॉजी
पिछले महीने BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV BYD Atto 3 Evo को भी पेश किया था। इस मॉडल में कई मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं।
इस इलेक्ट्रिक SUV में 74.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज करीब 510 किलोमीटर बताई गई है।
दमदार पावर और परफॉर्मेंस
BYD Atto 3 Evo के अलग-अलग वेरिएंट में दमदार परफॉर्मेंस मिलती है:
-
रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट:
-
313 hp पावर
-
380 Nm टॉर्क
-
-
ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट:
-
449 hp पावर
-
560 Nm टॉर्क
-
इस SUV की टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है और यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.9 सेकेंड में पकड़ सकती है।
फास्ट चार्जिंग आर्किटेक्चर
इस इलेक्ट्रिक SUV में 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फास्ट चार्जिंग संभव होती है।इसका चार्जिंग पीक रेट 220 kW है और बड़ी बैटरी के बावजूद 10% से 80% तक चार्जिंग में करीब 25 मिनट का समय लगता है।











