Kia Carens Clavis EV: किआ ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक एमपीवी कैरेंस क्लाविस ईवी को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। किआ की एमपीवी Kia Carens Clavis EV में सिंगल चार्ज पर 490 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी।
कंपनी ने Kia Carens Clavis EV के बेस वैरिएंट की कीमत 17.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम और टॉप वैरिएंट की कीमत 24.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।
Kia Carens Clavis EV Battery Pack
Kia Carens Clavis EV में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा, इसमें 42kWh और 51.4kWh की बैटरी शामिल है। 42kWh वाले बैटरी पैक में सिंगल चार्ज पर 404 किलोमीटर की रेंज मिलेगी, जबकि 51.4kWh वाले बैटरी पैक में 490 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। Carens Clavis EV सिर्फ 8.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकड़ सकती है।
Kia Carens Clavis EV Features
Kia Carens Clavis EV के फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और LED लाइट बार को नई डिज़ाइन में पेश किया है। वहीं इंटीरियर में डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग, ADAS लेवल-2, ESC, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और i-Pedal टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Vehicle to Load और V2V चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।











