Sunday, July 26, 2026
HomeAuto7 सीटर SUV में आया Mahindra का नया शाहकार Bolero Neo Bold...

7 सीटर SUV में आया Mahindra का नया शाहकार Bolero Neo Bold Edition

Bolero Neo Bold Edition: देश की विश्वसनीय चार पहिया निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो का नया एडिशन Bolero Neo Bold Edition पेश कर दिया है। महिंद्रा ने इस इस सात सीटर एसयूवी को पहले से और ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है।

बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में सिल्वर फिनिश मेश के साथ क्रोम-फिनिश फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके फ्रंट बंपर में हनीकॉम्ब ग्रिल है, जिसके अंदर फॉग लैंप लगे हैं। स्पेयर व्हील कवर और रियर एयर कंडीशनिंग वेंट पूरी तरह से काले रंग के हैं। केबिन में डार्क थीम के अलावा इसमें ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री, नेक-पिलो और सीटबेल्ट कवर भी दिए गए हैं।

बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन में 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 3750 rpm पर 98.5 bhp और 1750-2250 rpm पर 260 Nm बनाता है और ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है

Bolero Neo Bold Edition को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है और ये इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से लेकर 12.550 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

 

Related Articles

Latest News