BMW X5 को जोरदार टक्कर देने आयी Volvo XC90 की लग्जरी एसयूवी कार चकाचक लुक के साथ। लग्जरी एसयूवी बनाने वाली स्वीडिश कंपनी वोल्वो कार ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Volvo XC90 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है. जिसमे अडवांस्ड टेक्नोलॉजीज के साथ बेहतरीन डिजाइन देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें आपको जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स भी मिल जाते हैं. भारतीय बाजार में इस नए एसयूवी की कीमत 1,02,89,900 रुपये एक्स शोरूम प्राइस है. आइए जानते हैं इस कार के जबरदस्त फीचर्स के बारे में…
New Volvo XC90 Car Design
लुक की बात करे तो कंपनी ने अपनी इस लग्जरी एसयूवी नई Volvo XC90 के इंटीरियर में मॉडर्न स्कैंडिनेवियाई डिजाइन शामिल किया है. इस कार में एक हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड दिया गया है, जो प्रीमियम रिसाइकल्ड मटीरियल से बना है. इस कार के इंटीरियर को नए वर्टिकल एयर वेंट्स और बेहतर एंबिएंट लाइटिंग काफी जबरदस्त लुक मुहैया करा रही हैं.
New Volvo XC90 Car Features
New Volvo XC90 कार के प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इस कार में 11.2 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिससे बेहतर रेजॉल्यूशन और अपडेटेड यूजर इंटरफेस वाला एक्सपीरिएंस मिल जाता है. इसके अलावा इसमें अडवांस्ड एयर क्लीनर, ऐपल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, Bowers & Wilkins प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते है.
New Volvo XC90 SUV Engine Performance
नई वोल्वो XC90 कार के इंजन क्वालिटी की बात करें तो इसमें बी5 अल्ट्रा कार में 1969 सीसी का इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 250 हॉर्सपावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क निकालकर देता है. इस दमदार कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम जैसे फीचर्स मिल जाते हैं.
New Volvo XC90 SUV Car Safety Features
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें पायलट असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग ऐड, ब्लाइंड स्पॉट इन्फॉर्मेशन सिस्टम, पार्किंग असिस्टेंस, कोलिजन मिटिगेशन सपोर्ट, वोल्वो कार्स ऐप, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड मसाज फ्रंट सीट्स, नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री और एयर सस्पेंशन जैसे हजारों फीचर्स मिलते हैं.
New Volvo XC90 Car Price
भारतीय बाजार में इस नए एसयूवी की कीमत 1,02,89,900 रुपये एक्स शोरूम प्राइस है. मार्केट में मौजूद एक्यूरा एमडीएक्स, बीएमडब्ल्यू एक्स5, जेनेसिस जीवी80, लेक्सस जीएक्स, और मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसे गाड़ियां इसे जबरदस्त टक्कर दे सकती है. BMW X5 को जोरदार टक्कर देने आयी Volvo XC90 की लग्जरी एसयूवी कार चकाचक लुक के साथ।








