शाओमी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 को धड़ल्ले से लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि “ड्राइवर की ड्रीम कार” बनाने का दावा किया है। दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह कार सीधे प्रीमियम EV सेगमेंट को चुनौती देती है।
नई SU7 को Standard, Pro और Max—तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत RMB 219,900 (लगभग ₹29 लाख) से शुरू होकर RMB 303,900 (लगभग ₹41 लाख) तक जाती है। हर वेरिएंट में फीचर्स और परफॉर्मेंस का अलग स्तर देखने को मिलता है ।
Design and Exterior
SU7 का डिजाइन अब ज्यादा स्पोर्टी और क्लीन नजर आता है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, 4D रडार और 6 अलग-अलग व्हील ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही, Coastal Blue, Blazing Red और Viridian Green जैसे 9 कलर ऑप्शन इसे खास बनाते हैं। कार में 105 लीटर का फ्रंट ट्रंक (फ्रंक) भी दिया गया है, जिसे ऐप, वॉयस कमांड और रिमोट सहित 8 तरीकों से खोला जा सकता है।
Luxury interiors and comfort
SU7 का केबिन प्रीमियम फील देता है, जिसमें सॉफ्ट-टच मटेरियल, नप्पा लेदर स्टीयरिंग और 4 इंटीरियर कलर ऑप्शन मिलते हैं। एंबियंट लाइटिंग ड्राइविंग मोड और म्यूजिक के हिसाब से बदलती है। फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और 18-वे एडजस्टमेंट मिलता है, जबकि पैसेंजर सीट में जीरो-ग्रैविटी और मसाज फीचर दिया गया है। केबिन में साउंडप्रूफिंग, इनबिल्ट फ्रिज और फ्रेगरेंस सिस्टम भी मौजूद है।
Performance and range
इसमें HyperEngine V6s Plus मोटर दी गई है, जो 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.08 सेकंड में हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 265 किमी/घंटा है। Pro वेरिएंट में 902 किमी तक की रेंज मिलती है, जबकि अन्य वेरिएंट्स में 720 किमी तक की रेंज दी गई है।
smart technology
SU7 में Snapdragon 8 Gen 3 और NVIDIA DRIVE AGX Thor जैसे पावरफुल चिप्स दिए गए हैं। नया XLA आर्किटेक्चर ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाता है। कुल मिलाकर, Xiaomi SU7 टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है।









