Xiaomi ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 को नए अवतार में पेश कर दिया है। ये न्यू जनरेशन मॉडल कंपनी के EV लाइनअप का बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
इस बार SU7 को तीन वेरिएंट—Standard, Pro और Max में लॉन्च किया गया है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत RMB 219,900 (लगभग ₹30 लाख) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹41 लाख तक जाती है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Tesla Model 3 से माना जा रहा है।
डिजाइन में स्वैग, लुक में पूरा लग्जरी वाला टैग
नई SU7 का लुक पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश हो गया है। फास्टबैक सेडान डिजाइन, नया फ्रंट फेसिया, रिवाइज्ड ग्रिल और 4D मिलीमीटर-वेव रडार इसे और स्मार्ट बनाते हैं। हेडलाइट्स वॉटर-ड्रॉप स्टाइल में हैं, जबकि टेललाइट्स हेलो डिजाइन के साथ आती हैं। नए कलर ऑप्शन—Coastal Blue, Blazing Red, Viridian Green, Capri Blue जैसे कई धांसू शेड्स में उपलब्ध हैं।
इंटीरियर में लग्जरी का फुल डोज, टेक्नोलॉजी भी टॉप क्लास
SU7 का केबिन पूरी तरह रिडिजाइन किया गया है, जो अब प्रीमियम C-सेगमेंट सेडान जैसा फील देता है। सॉफ्ट टच मैटेरियल, बड़ा स्क्रीन सेटअप (HyperOS बेस्ड), वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स इसे खास बनाते हैं। सभी वेरिएंट्स में LiDAR सेंसिंग और Hyper Autonomous Driving (HAD) सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा 360° सेफ्टी, वॉयस कंट्रोल, कनेक्टेड फीचर्स और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे हाईटेक बनाते हैं।
बैटरी, रेंज और पावर—सब कुछ फुल पावर पैक
इस EV में फास्ट चार्जिंग का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 15 मिनट में करीब 670 किलोमीटर तक की रेंज ऐड हो सकती है। वेरिएंट के हिसाब से इसकी रेंज भी काफी दमदार है—Standard मॉडल लगभग 720 KM, Pro वेरिएंट करीब 902 KM और Max वेरिएंट लगभग 835 KM तक चलने में सक्षम है। इसके साथ ही सभी वेरिएंट्स में हाइपरइंजन V6s Plus मोटर (22,000 rpm) दी गई है, जो कार को शानदार पावर और स्मूद परफॉर्मेंस देती है।
सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं
नई SU7 में 2,200 MPa स्टील बॉडी, आर्मर्ड केज, 9 एयरबैग्स और 16 एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए फायर और एक्सप्लोजन प्रिवेंशन सिस्टम भी मौजूद है। नई SU7 स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का ऐसा कॉम्बो है, जो EV मार्केट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।











