Homeबॉलीवुडहोली पर भारती सिंह का खास तोहफा, ‘काजू’ की पहली झलक देख...

होली पर भारती सिंह का खास तोहफा, ‘काजू’ की पहली झलक देख फैंस हुए एक्साइटेड

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh ने इस होली अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने नवजात बेटे ‘काजू’ की पहली झलक शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

19 दिसंबर को भारती और उनके पति Haarsh Limbachiyaa ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। प्यार से उन्होंने उसका नाम ‘काजू’ रखा है। हाल ही में शेयर किए गए व्लॉग में भारती ने बेटे का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन उसके होंठों की छोटी सी झलक जरूर दिखाई। वीडियो में वह उत्साह से कहती नजर आईं कि काजू के होंठ “बिल्कुल गोला जैसे” हैं।


बड़े भाई गोला जैसा दिखता है काजू

भारती ने बताया कि उनका छोटा बेटा अपने बड़े भाई ‘गोला’ यानी लक्ष्य की तरह ही दिखता है। इस क्यूट झलक के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया। कई यूजर्स ने जल्द ही बच्चे का पूरा चेहरा देखने की इच्छा जाहिर की, तो कुछ ने कहा कि अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।

गौरतलब है कि कपल ने साल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था, जिसे प्यार से ‘गोला’ कहा जाता है।


मां बनने के बाद बदली जिंदगी

हाल ही में एक अन्य व्लॉग में भारती ने दो बच्चों की मां बनने के अनुभव और अपनी भावनाएं साझा की थीं। उन्होंने बताया कि दो महीने के काजू की देखभाल में उनका 90 प्रतिशत समय निकल जाता है, जिसकी वजह से बड़े बेटे गोला को वह सिर्फ 10 प्रतिशत समय ही दे पाती हैं।

उन्होंने माना कि काजू के जन्म के बाद उनकी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द सिमट गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि गोला खुद को अकेला महसूस न करे, इसलिए हर्ष उसका खास ख्याल रखते हैं।

दोनों बच्चों की मां बनने के बाद भारती सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खुशियां लगातार साझा कर रही हैं।

Related Articles

Latest News