Sunday, July 26, 2026
Homeबॉलीवुडगोविंदा–सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर उठा तूफान,पत्नी के बयान से मचा...

गोविंदा–सुनीता आहूजा के रिश्ते में फिर उठा तूफान,पत्नी के बयान से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली सुनीता ने हालिया इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। सुनीता का दावा है कि 63 साल की उम्र में भी गोविंदा नई-नई और युवा अभिनेत्रियों के चक्कर में पड़ जाते हैं।


“अब बच्चे बड़े हो चुके हैं”

मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपने पुराने बयान पर दोबारा बात करते हुए कहा कि अब उनके बच्चे बड़े हो चुके हैं और इस तरह की अफवाहें और चर्चाएं उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की उम्र को देखते हुए ऐसे विषयों पर सार्वजनिक चर्चा ठीक नहीं होती, लेकिन हालात उन्हें बोलने पर मजबूर कर देते हैं।


न्यूकमर एक्ट्रेसेस पर भी साधा निशाना

सुनीता आहूजा ने इंडस्ट्री में संघर्ष करने आने वाली कुछ युवतियों पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, आजकल कई लड़कियां मेहनत करने के बजाय ऐसे लोगों की तलाश में रहती हैं, जो उनके खर्च उठा सकें। सुनीता का कहना है कि बिना प्रतिभा के हीरोइन बनने का सपना देखने वाली कुछ लड़कियां बाद में लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग तक करने लगती हैं।


“गोविंदा बन जाते हैं शुगर डैडी”

अपने बयान में सुनीता ने यहां तक कह दिया कि गोविंदा ऐसी न्यूकमर लड़कियों के लिए शुगर डैडी बन जाते हैं। उन्होंने कहा,
“ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम्हारी उम्र 63 साल है। तुम्हारे पास अच्छा परिवार है, खूबसूरत बीवी है और दो बड़े बच्चे हैं। जवानी में गलतियां होती हैं, हम सब करते हैं, लेकिन अब इस उम्र में यह सब ठीक नहीं।”


गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

इस पूरे विवाद पर गोविंदा ने भी पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि जब कोई इंसान खामोश रहता है, तो लोग या तो उसे कमजोर समझ लेते हैं या फिर लगाए गए आरोपों को सच मान लेते हैं। इसी वजह से उन्होंने अब अपनी बात सामने रखने का फैसला किया है।

गोविंदा ने आगे बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके परिवार के कुछ सदस्य अनजाने में इस पूरे मामले में घसीटे जा सकते हैं। शुरुआत में उन्हें एहसास भी नहीं होगा कि वे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बनते जा रहे हैं।


निजी रिश्ते फिर बने चर्चा का विषय

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रही यह बयानबाजी एक बार फिर उनके निजी रिश्तों को सार्वजनिक बहस के केंद्र में ले आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद यहीं थमता है या आने वाले दिनों में और नए खुलासे सामने आते हैं।

Related Articles

Latest News