Friday, April 17, 2026
Homeबॉलीवुडरेड कार्पेट पर देसी स्वैग! Priyanka Chopra के साथ सजेगा Academy Awards

रेड कार्पेट पर देसी स्वैग! Priyanka Chopra के साथ सजेगा Academy Awards

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में से एक Academy Awards 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस साल 98वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 15 मार्च को अमेरिका के Dolby Theatre, Los Angeles में आयोजित किया जाएगा।

इस भव्य समारोह में साल की बेहतरीन फिल्मों, अभिनेताओं, निर्देशकों और तकनीकी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों की नजरें इस ग्लैमरस इवेंट पर टिकी हुई हैं।


भारत में कब और कहां देखें लाइव

भारत में दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह 4:30 बजे (IST) से लाइव देख सकेंगे। अमेरिका में इसका प्रसारण 15 मार्च शाम 7 बजे (Eastern Time) से शुरू होगा। भारतीय दर्शक इसे इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:

  • JioHotstar – सुबह 4:30 बजे से लाइव स्ट्रीम

  • Star Movies – सुबह 4:30 बजे से लाइव टेलीकास्ट

अगर कोई दर्शक लाइव शो मिस कर देता है, तो बाद में JioHotstar पर इसे दोबारा देखा जा सकता है। वहीं Star Movies पर 16 मार्च रात 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी होगा।


रेड कार्पेट पर दिखेगा सितारों का जलवा

हर साल की तरह इस बार भी अवॉर्ड समारोह से पहले रेड कार्पेट इवेंट होगा, जहां हॉलीवुड सितारे अपने ग्लैमरस लुक और फैशन स्टाइल से सबका ध्यान खींचेंगे। इसके बाद मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी की शुरुआत होगी।


कोनन ओ’ब्रायन करेंगे होस्टिंग

इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और प्रोड्यूसर Conan O’Brien करेंगे। खास बात यह है कि वह लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित समारोह को होस्ट करने जा रहे हैं।


ये बड़े सितारे देंगे अवॉर्ड

अवॉर्ड नाइट के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय सितारे मंच पर विजेताओं के नाम घोषित करेंगे। इनमें शामिल हैं:

  • Priyanka Chopra

  • Robert Downey Jr.

  • Anne Hathaway

  • Gwyneth Paltrow

  • Paul Mescal

  • Will Arnett

इसके अलावा पिछले साल के विजेता भी इस बार मंच पर ट्रॉफी देते नजर आएंगे।


टिमोथी चालमेट ने बनाया खास रिकॉर्ड

इस साल Timothée Chalamet को फिल्म Marty Supreme के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नामांकन मिला है। महज 30 साल की उम्र में वह अभिनय की तीन अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Latest News