Gold-Silver Price Crash:सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। हालांकि, कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में सुस्त रुख के कारण चांदी की कीमतें 5,000 रुपये घटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गईं।

Gold-Silver Price Crash: New delhi: सोने-चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिन में जहां दोनों धातुओं की कीमत स्थिर दिखाई दी तो वहीं रात को कीमतें धड़ाम हो गईं। सर्राफा बाजार में भी चांदी टूट गई, लेकिन सोने में उछाल आया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक मंगलवार शाम को सोने और चांदी की कीमत में मिला-जुला असर देखा गया।
Gold-Silver Price Crash:What is the price on MCX?
मंगलवार रात Multi Commodity Exchange of India पर सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। जून डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 262 रुपये टूटकर 1,59,139 रुपये पर पहुंच गया, जबकि दिन के कारोबार के दौरान यह 1,60,200 रुपये तक चढ़ा था। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव प्रति किलो 6,397 रुपये लुढ़ककर 2,70,254 रुपये पर आ गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,76,666 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर भी छुआ था। बाजार में आई इस तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की नजरें एक बार फिर कीमती धातुओं की चाल पर टिका दी हैं।

Gold-Silver Price Crash: Prices also increased in Mumbai, Chennai and Kolkata
देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में मजबूती दिखाई दी है। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,57,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Gold-Silver Price Crash: What are the latest rates in Bhopal and Indore
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
भोपाल और इंदौर के ज्वेलरी बाजारों में आज ग्राहकों की अच्छी भीड़ दिखाई दी। कई लोग इसे निवेश का सही समय मान रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी बनी रहती है तो आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो सकता है।

Gold-Silver Price Crash:What is the expert opinion?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी कमी आई, जिससे हाल की तेज गिरावट के बाद बहुमूल्य धातुओं को समर्थन मिला। गांधी ने कहा, ‘इसके अलावा, पिछले शुक्रवार की बड़ी बिकवाली के बाद सटोरिया लिवाली और सौदों की कमी को पूरा करने के लिए की गई लिवाली (शॉर्ट कवरिंग) ने बहुमूल्य धातुओं में हालिया सुधार में मदद की है।’
Gold-Silver Price Crash:What is the price in the international market?











