आज 5 जनवरी 2023 का राशिफल: मेष राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, मीन वालों को मिलेगा जीवनसाथी

मेष राशि

आज आपको अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जायेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिशों में भी सफल रहेंगे, कारोबार में तरक्की होगी। आज आप सुरक्षित निवेश की दिशा में भी कदम बढ़ायेंगे। रूका हुआ धन वापिस मिल सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है, लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा। आज के दिन आपका मन चंचल रहने वाला हैं। आज के दिन आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बीतेगा, साथ ही आज के दिन मन करेगा कि नए बंधन में बंध जाए। आपके जीवन में आज के दिन कोई नया दोस्त आ सकता हैं, लेकिन उसके साथ लंबे समय तक रिश्ता चले इसमें शंका हैं।

वृष राशि

आपके दोस्त आपका परिचय आज के दिन किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएँ, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। जीवन साथी आज के दिन खुश रहने वाली हैं और साथ ही आप उसकी प्रेरणा भी बन सकते हैं। जो लोग नया कार्य शुरू करना कहते हैं, आज का दिन उनके लिए उत्तम हैं। आज आप अपने प्रेमी का पूर्ण सहयोग करे। आज के दिन आप जिनसे प्रेम करते हैं उनके सामने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।

मिथुन राशि

लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में मेहनत ज्यादा रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सफलता भी मिलने के आसार नहीं है। पुराने रोग उभर कर आएंगे। खाने-पीने में सावधानी रखें। आज आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। किसी भी मामले पर जल्दबाजी में फैसला लेने से आप परेशान हो सकते हैं। आपको कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। ऑफिस की समस्याएं आज बढ़ सकती हैं। पति पत्नी में मतभेद हो सकता हैं। आपस में एक-दूसरे को अपशब्द न कहे इसे विवाद बढ़ सकता हैं। नवयुवक का मूड आज के दिन रोमांटिक रहने वाला हैं। कॉलेज या ऑफिस में नए फ्रेंड्स बन सकते हैं और पुराने दोस्त धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि

आज स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है, हालांकि आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहें। परिवार का माहौल आज के दिन ठीक नहीं रहने वाला हैं, आपसी सूझ बूझ और आपसी विचारधारा से परिवार के माहौल को ठीक किया जा सकता हैं। अपने क्रोध पर कंट्रोल करें अन्यथा अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। आपके कारोबार से जुड़ी यात्रा अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज के दिन आपका मन विचलित रह सकता हैं। आज के दिन कन्फ्यूजन के कारण जीवन साथी या लव पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती हैं। अपने साथी पर भरोसा करे, लोगों की बातों में आ कर अपने रिश्ते न खराब करें।

कन्या राशि

ध्यान से वाहन चलाएँ, ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर अन्यथा दुर्घटनी घट सकती हैं। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता आज आपको बनी रहेगी। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। आज के दिन मन की वाणी को हर प्रकार से अपने साथी को सपर्पित हैं। मन गीत गुनगुनाने के लिए मचल सकता है। आप आज विवाह का प्रपोजल भी दे सकते है। साथी से आज के दिन धन का लाभ हो सकता है।

तुला राशि

निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोग कामकाज न टालें। साथ के कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत के मामले में आपके लिए दिन ठीक है। आप कुछ दिनों से निर्णय नहीं ले पा रहे थे, जिसका असर आपके व्ययहार में भी झलक रहा था पर ये समय ये सब बाते छोड़ कर कुछ कर दिखाने का है। लव पार्टनर से पूर्ण सहयोग मिलने वाला हैं। आज के दिन घर में आप विवाह की बात चला सकते हैं। लाभ होने के पूरे योग नजर आ रहे हैं। आज के दिन नए रिश्ते बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपको अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभजनक स्थिति रहेगी। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी से भी आर्थिक प्रगति कर पाने में समर्थ होंगे। आज सुख बना रहेगा और आज व्यापारियों के लिए बहुत शुभ दिन है। नौकरी व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आज आपका उत्साह बढ़ सकता है माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा। आज प्रेम संबंधों को लेकर स्थितिया प्रतिकूल रहेंगी। किसी न किसी बात को लेकर आप अपने पार्टनर के साथ बहस कर सकते हैं, जिससे आपसी तनाव रहेगा।

धनु राशि

आज बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए फायदे का दिन है। कारोबार में लाभ होने के आसार हैं। महिला कारोबारियों के दिन उत्तम हैं। तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। फिजूल की बातों पर ध्यान ना दें। काम से काम रखें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा एवं संतान की आशा पूरी हो सकती हैं। शिव जी का जलाभिषेक करें, सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ किसी नए काम को शुरू करने का प्लान कर का सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

मकर राशि

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें।  लव पार्टनर के साथ विवाह की सहमति मिल सकती हैं। जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। सोशल मीडिया पर आप अपनी ख़ुशी अपडेट कर सकते हैं, इसके साथ ही आज शादी की डेट भी तय हो सकती हैं।

कुंभ राशि

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। साथ के लोग भी आपके कामकाज में मदद कर सकते हैं। पुरानी योजनाएं पूरी होने से आज फायदा मिल सकता है। कोई नया काम भी आज आप कर सकते हैं। नए लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको लव पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है। दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा है। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रेमी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों की इच्छा आज पूरी हो सकती हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलने से आय के साधनों में वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। आपको अपने बुद्धि कौशल का लाभ मिलता रहेगा। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर करने के प्रयास करें। हर स्थिति में मन को साथ में रखना होगा। आज के दिन आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद लेंगे। जीवन साथी पाने का इंतजार आज ख़त्म होगा, वहीं जिन जातकों को साथी की तलाश है, उनकी तलाश भी आज खत्म हो सकती हैं।