आज का राशिफल 6 जनवरी 2023: कर्क राशि वालों को मिलेगा लव पार्टनर, तुला वालों का होगा प्रमोशन

मेष राशि
आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। यात्रा के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आज पत्नी के साथ मांगलिक कार्यक्रम जा सकते हैं। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृष राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। खर्च करते वक्त आगे बढऩे से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। जिद्दी बर्ताव न करें, इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। रोमांस में अपने दिमाग का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अंधा होता है। अपने बॉस को घर पर बुलाने के लिए आज का दिन अच्छा दिन नहीं है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफी तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है। अगर आप इन अपेक्षाओं को पूरा न करें, तो आपको परिणामों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आप लव पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें। अपने संबंधों में मधुरता रखें। जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगे। समय के साथ खुद को बदलें।

मिथुन राशि
बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। भोजन में सावधानी रखें। आज आपको दोस्त से मदद मिलेगी। पार्टनर से मुलाकात करेंगे। आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी।

कर्क राशि
अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व निवेश से लाभ होगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मजबूती के लिए मेहनत व पराक्रम करने पर भी आप की उम्मीद अधूरी ही रहेगी। कुछ उच्चाधिकारी आपकी सहायता करने से मना कर सकते हैं। विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है। आज आप अपने चाहने वालों से मुलाकात करेंगे। हो सकता है उनमें से किसी से आप प्रभावित हों। आज लव पार्टनर मिलने के योग हैं।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले थोड़ा सोच समझकर लें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। कुछ कठिन परिस्थितियाँ सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। गाय को रोटी खिलाएं, दाम्पत्य जीवन मजबूत रहेगा। आज का दिन लवर के साथ अच्छा बिताएंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ मनोरंजन करेंगे और यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबीयत काफी समय से खराब है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई तसल्ली होगी। आपको अपने प्रेमी पर बंदिशे नहीं रखनी चाहिए। आपको पार्टनर को खुले तरीके से रहने दिया जाना चाहिए। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि
आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। दिन अच्छे से बीतेगा, आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी. आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप सुपरस्टार हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके काबिल हैं। आज आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। आप अपने प्रेमी अथवा प्रेमिका को दिल की बात कह सकते हैं। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि
लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में अपनों के लिए कुछ अच्छा सोचेंगे तो कुछ बेहतर करने की प्रेरणा जगेगी। पढ़ाई लिखाई में भी मन लगेगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याह्न के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मकता से दूर रखने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी। आज का दिन आपके लिए प्यार भरा रहेगा। अपने लव पार्टनर से सोच-समझकर बात करें।

धनु राशि
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। आज आपको जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आपको प्यार पाने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा।

मकर राशि
जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके जरिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए खास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज जिस तरह का साथी आप खोज रहे थे, वो मिल सकता है। आप उनके साथ ठीक से पेश आएं, वरना वह आपको रिजेक्ट कर सकता है।

कुंभ राशि
करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको मदद भी मिल सकती है। बिजनेस में कुछ नया करने में सफल भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आपके जीवन में प्यार की शुरुआत हो सकती है, आप अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें।

मीन राशि
आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी अनजानी समस्या से अचानक घिर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है. आज सिंगल लोगों का अपने से अपोजिट जेंडर लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।