आज 9 जनवरी 2023 का राशिफल: मेष वालों के लिए अनुकूल है आज का दिन, रोमांटिक रहेगा कुंभ वालों का मूड

मेष राशि

आज आपकी सेहत पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। लव पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज किसी चिंता के कारण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। गरीब कन्या को वस्त्र दान करें। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। लव लाइफ में रुकावटें दूर होंगी।

वृष राशि

आशावादी बनें और अपने उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोल सकती हैं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार खर्च नहीं होगा। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और उपहार की उम्मीद कर सकता है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। शादीशुदा जिन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है, इसके लिए आप किसी बगीचे, नदी के तट या मंदिर में जा सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।

मिथुन राशि

आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर करने किसी रेस्टोरेंट में जाएंगे, इससे दोनों के रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ गेम खेलकर समय बिताएंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। आज के दिन लव लाइफ सामान्य रहेगी। आप आप लव लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला कर सकते हैं।

कर्क राशि

घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में संभलकर चलने की सलाह है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। आपको सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने जीवन साथी के साथ लंबे समय से चली आ रही दलीलें सुलझ जाएंगी और चीजें फिर से सामान्य हो जाएंगी। आपका वित्त अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। पार्टनर की कोई छोटी बात आपको ज्यादा परेशान कर सकती है।

सिंह राशि

लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। जिन्दगी की भाग-दौड़ में आप खुद को खुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाकई सबसे बेहतरीन है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों। पति-पत्नी के लिए दिन अच्छा होगा। कुछ लोग प्यार को शादी में बदलने का मन बना सकते हैं। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। सहयोगी से आकर्षण बढ़ेगा।

कन्या राशि

आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में फायदा दिलायेगा। आप किसी खास विषय पर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। कंप्यूटर क्लास ले रहे छात्रों को आज कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। आज लव पार्टनर और आपके बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, कोशिश करें पार्टनर के साथ बहस ना करें। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। तनाव से बचें।

तुला राशि

आज आपकी आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। छात्र अपनी पढ़ाई में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आपके जीवनसाथी पर बेवजह संदेह करने की आपकी आदत आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकती है। अपने साथी पर भरोसा करना जरूरी है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौका साबित होंगी। आज आपके पास पर्याप्त वक्त होने की संभावना है, लेकिन इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गँवाएँ। कुछ पुख्ता करना आने वाले सप्ताह की बेहतरी में मददगार साबित होगा। आज अपने साथी से बेवजह बहस करने से बचें, इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है। आज लव पार्टनर के मन का ख्याल रखें और सोच-समझकर बात करें।

वृश्चिक राशि

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फायदा? ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रोमांस आनन्ददायी और काफी रोमांचक रहेगा। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हकीकत महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। आज लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज थोड़ा संभलकर रहें। अनैतिक कार्य से दूरी बनाएं रखें, वरना लाइफ पार्टनर आपको छोड़ के जा सकता है।

धनु राशि

आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से उन्हें अच्छा धन लाभ भी होगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आप उलझ सकते है, बेहतर रहेगा एक-एक करके काम पूरा करें। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है। आज आपके एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना बन रही है। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि

आज आपका लाइफ पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। प्यार बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। रोमांस आपको खुशमिजाज रखेगा। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी। लव पार्टनर के लिए आप गिफ्ट खरीदें, इससे वह आपसे खुश होगा।

कुंभ राशि

भावनाओं का ज्वार तेजी पर होगा, आपका व्यवहार आसपास के लोगों को भ्रमित करेगा, अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आए तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो, जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफी संभावना है। आज रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकेंगे। लव पार्टनर से आपको खूब प्यार मिलेगा। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा।

मीन राशि

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढिय़ा है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बाद में माहौल ठीक हो जाएगा। आज पार्टनर से भरपूर प्रेम मिलेगा। आज का दिन लव लाइफ के लिए नार्मल रहेगा।