आज सोमवार 26 दिसंबर 2022 का राशिफल: प्रियतम के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं कुंभ राशि वाले

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए बीमार पड़ने की संभावना रहेगी, थोड़ा ध्यान रखें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। कुछ लोग लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप अपने काम को सही समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको तारीफ मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर व्यतीत होगा, लेकिन जीवन साथी के बीमार पड़ने के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए उनका ध्यान रखें।

वृष राशि
आज आपके व्यापार-धंधे में लाभ होगा। रोमांटिक जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने साथी के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। अपने वित्तीय निर्णय सावधानी से करें। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। दूसरों की कमियाँ ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढिय़ा रहेगा, लेकिन जीवन साथी का व्यवहार आप को चिंतित कर सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा।

मिथुन राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। धन लाभ का योग बन रहा है। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रियतम से आपकी अनबन हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने दांपत्य जीवन में व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप खूब जमकर मेहनत करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपको संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

सिंह राशि
आज आपको दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। माता-पिता की मदद से कोई बड़ी समस्या हल होगी। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। रिश्तेदार या पुराने मित्र की सहायता से आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। घर में विवाद संभव हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी आपसे खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय के दिल के करीब आने की कोशिश करनी होगी, इसके लिए उनसे खूब बातचीत करें।

कन्या राशि
आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रुके हुए काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ाएंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, वो आज अपने जीवनसाथी से दिल में चली आ रही परेशानियां जाहिर करेंगे, जिससे हल्कापन महसूस होगा और उनके प्रति प्रेम बढ़ेगा।

तुला राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपके कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको कुछ परेशानियां होंगी। आपके अपने आप को दुख दे सकते हैं लेकिन जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढिय़ा करने का प्रयास करें। आज किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके काम के सिलसिले में ही होगी और आपको नई उम्मीद दिखाएगी। परिवार के बड़ों का आपको आशीर्वाद मिलेगा और आज का दिन काफी बढिय़ा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि
सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। स्वभाव में कुछ बड़े परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। विशेष सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। कार्य करने के तरीकों में कुछ बड़ा सुधार होगा। महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। कार्यस्थल में यह संभावना है कि आपका हाथ सब कुछ के ऊपर होगा। इस दिन किया गया निर्माण आपकी संतुष्टि के लिए पूरा होगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है और स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात बता देना अच्छा होगा।

धनु राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के मार्ग खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आप को अच्छे लाभ होंगे। इनकम भी बढ़ेगी और आप हर्षित होंगे। खर्चे भी थोड़े बढ़ सकते हैं। उन पर ध्यान दें। खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल बढिय़ा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक है। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशलक्षेम पूछेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ी सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहा है, क्योंकि आपके प्रिय से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

कुंभ राशि
कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आप में से कुछ अपनी व्यावहारिक ऊर्जा का उपयोग यात्रा की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करेंगे। लगातार बार-बार प्रयास करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपके सभी कार्य मन के अनुसार पूरे हो सकते हैं, आपके व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना बन रही है। दृढ़ संकल्प और तैयारी के साथ स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढिय़ा रहने वाला है। आप अपने प्रियतम के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंग। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से आपको बचना चाहिए। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए, आपकी मेहनत रंग लायेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।