आज 3 जनवरी 2023 का राशिफल: प्रेम निवेदन के अनुकूल है कर्क वालों के लिए आज का दिन

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे-धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना सही निर्णय है। आज आप लव पार्टनर से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

वृष राशि
आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्यार का जज्बा ठंडा पड़ सकता है। आपके आक्रामक मिजाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज्यादा उनकी आँखों की किरकिरी बन सकते हैं। साफगोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका वैवाहिक संबंध कच्चा है। आज अपने जीवनसाथी व परिवार के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर दिन अच्छा बितायेंगे। आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि
नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। आप आगे भी बढ़ेंग। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। समस्याएं भी जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। आज आप अपने प्रिय को मिल नहीं पायेंगे, उसकी याद सतायेगी। मुमकिन है कि आपको कोई पुराना मित्र आज आप से संपर्क करेगा। मूड रोमांटिक रहेगा। संगीत मूड बना देगा। दिन के शुरू में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन दिन के अंत में आपको उसका साथ मिलेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। ‘ऊँ’ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। आज के दिन बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बाद एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा कर सकते हैं। प्रेम निवेदन के लिए आज का दिन अनुकूल दिन है। जीवन साथी के साथ दिन बढिय़ा गुजरेगा, लेकिन दोस्तों एवं परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि
आज उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं। कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। आज आपके यश, कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का दिन, अपने प्रिय को लेकर आप बेचैन भी रह सकते है। सितारे बता रहे हैं कि बॉस से मुलाकात के बाद अड़चन आ सकती है।

कन्या राशि
आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपना नजरिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ यह आपके लिए कुछ खास फायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। काम के लिए मौके परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। प्यार के लिये बेहतरीन दिन पार्क में समय बिताएं या मॉल में घूमने जायें साथी को ज्यादा समय दे पायेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड में नजदीकीयाँ बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में प्यार को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आ करेंगे।

तुला राशि
दिन आपके लिए अच्छा है। आप परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने काम पूरे कर सकते हैं। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। दिन आपके लिए अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज लव पार्टनर के साथ छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं। हालांकि यह आपके प्रेम संबंधों को खराब करने में विफल रहेंगे, क्योंकि आज आपकी सच्चे प्यार का एहसास होगा। सेहत अच्छी रहेगी मन खुश रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे। आप अपनी मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध सुधर सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए बहुत खास करने वाला है। प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर जायेगी। मुलाकात का दिन डेट पर जायें। कोई दूर का रिश्तेदार आज आप से संपर्क कर मदद मांग सकता है। आज आप अपनी बहन के लिये गिफ्ट खरीद सकते हैं।

धनु राशि
घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा। फिटनेस के लिए मेहनत करना शुरू कर सकते हैं। आज घर में कुछ खास समारोह रखे जाने की संभावना है। प्रेमी के साथ खास पल बिता सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। आज के दिन आपका जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाए तो गलत बोलने से बचें। कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता लायेंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये दिन उत्तम हैं।

मकर राशि
रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूर दृष्टि की भावना होनी चाहिए न कि लालच का जहर। अपने प्रिय के साथ खरीदारी करने जाते समय ज्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आज अपने योग्यता बल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे। आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं। किसी पर आपका दिल आ सकता है। अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। आज आप मस्ती मजाक के मूड में रहने वाले हैं।

कुंभ राशि
ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। पद लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आपकी समस्याएं निपट सकती हैं। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है। इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएँ। आर्थिक तौर पर भी सुधार तय है। सेहत के मामले में संभलकर रहें। रक्त विकार होने के योग हैं। आज आपके जीवनसाथी का मन उदास है और आप चाहते हैं कि दिन अच्छा गुजरे, तो शांति बनाये रखें। उनकी भावना को महत्व दे। दिन को खूबसूरत बनाने के लिये किसी अच्छी सी फिल्म देखने से बढिय़ा या भोजन करें। विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपका रुका हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। अपने घर के बाहर एक मिट्टी के बर्तन में चिडिय़ों के लिए पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा। आज प्रेम संबंधों के प्रति आपके स्वतंत्र विचार कोई झमेला ना खड़ा करें। सोच समझ कर बात करें। आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज हर कोई आप से दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे। अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे, इस बार उसे ठेस लगेगी।