आज 4 जनवरी 2023 का राशिफल: धनु राशि वालों की आज पूरी हो सकती है लव पार्टनर की तलाश

मेष राशि

व्यवसाय कर रहे लोगों को लागत से ज्यादा मुनाफा प्राप्त होगा। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। ऐसी जानकारी जाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा। आज हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। आज सोल मेट से मिलने का अच्छा दिन हैं। सलाह है रिश्ते कायम करने से पहले एक दूसरे को समझ ले रिश्ता लम्बा चलेगा, अपने साथी के साथ अच्छा हँसी-मजाक का माहौल बनाए रखे। बच्चे मेहनत करेंगे तो शिक्षा, प्रतियोगिता में सफ़लता मिलेगी।

वृष राशि

अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और ज़रूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में दवा की तरह असरदार साबित होगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें, क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। भाई बहन की परेशानियां आपको अभी चिंता में डाल सकती हैं। आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है। मतभेदों से बचने के अपने जीवन साथी की सलाह ले। कोई भी बात करने से पहले सोच विचार कर लें।

मिथुन राशि

जो चीजें आपके कंट्रोल के बाहर थीं। आज वो आपके ही नियंत्रण में हो सकती हैं। धन लाभ के बड़े मौके भी आपको मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई नया मौका आपको मिल सकता है। आज आप उसका पूरा फायदा भी उठा सकते हैं। ऑफिस औरबिजनेस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ सकते हैं। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आपको कुछ जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। प्रेम और दोस्ती के लिए आज उत्तम दिन हैं, नए रिश्ते बनेंगे आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजने के बजाए आप सीधे दिल की बात कह दें। शायद आपके दोस्त को इसी का इंतज़ार है।

कर्क राशि

आज किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी। आज आपको अपने साथी का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता हैं। युवा आज के दिन एक प्यारे साथी को पाने आप बहुत खुश हो जाएंगे और भाग्यशाली महसूस करेंगे। दिन यादगार बनाने के लिए और अधिक समय बिताएं। सेल्फी लें, फिल्म देखें, घूमने जाएं।

सिंह राशि

उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार क्षेत्र के लोगों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं। इसलिए इस कार्य को अभी के लिए टाल दें। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आई लव यू बोल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं, आपकी प्रियतम खुश हो जाएगी। वाहन की खरीददारी के लिए भी आज का दिन शुभ है। आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताएं।

कन्या राशि

आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगी, लेकिन साथ ही ख़र्चो में भी इज़ाफ़ा होगा। आज के दिन दूसरे की राय सुनना और उस पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ग़ौर करते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। शादी के लिए योजना बनाने का सही समय आ गया हैं. मूड स्विंग बहुत अधिक हो रहा हैं उन्हे कंट्रोल करे, घरेलू मामले आज आपको व्यस्त रखेंगे, जिससे आपको अपने लव पार्टनर के लिए समय नहीं मिलेगा, लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से संपर्क में रहें।

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके काम सरलता से पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। आज आपको दूसरों की सहायता मिलने की पूरी संभावना हैं। आपके फ्रेंड का आकर्षण और सुंदरता आज आपको अपनी ओर लुभा लेगी। रोमांस के लिए यह समय सोने पर सुहागे की तरह है। बस आपको अपनी तरफ से कुछ प्रयास करने हैं।

वृश्चिक राशि

पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। किसी खबर का इंतजार है तो वो आज आपको मिल सकती है। आपके जीवन साथी के साथ एक संभावित झगड़ा हो सकता है। बहुत अधिक तनाव आपको अपनी सकारात्मकता को झकझोर सकता है। आज वृश्चिक राशि वालों को संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों के साथ किसी भी काम की शुरुआत का परिणाम अच्छा नहीं होगा। संभव है आपके जीवन साथी के साथ की गई योजना का परिणाम आज मिल जाए। विवाह के योग नजर आ रहे हैं। आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। परिवार के सदस्य की अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं।

धनु राशि

तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं, आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ खास बताएंगी। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज का दिन बेहद स्पेशल हैं, आज आपकी लव पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ मन की बात शेयर करे।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज एक रोमांटिक दिन रहेगा है। आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं। खुशी और रोमांस का दिन। युवाओं के शादी या दीर्घकालिक संबंध बन सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घनिष्ठता के स्तर बढ़ेंगे, जिसे आप नहीं जानते हैं, सतर्क रहे। अगर आप चाहते है कि आपकी संतान को अच्छे संस्कार मिले तो उनके साथ ज्यादा समय बिताए।

कुंभ राशि

आज विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नज़र रखना महत्वपूर्ण है, वरना आपको इसके लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे। आमदनी और पद लाभ हो सकता है। नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावनात्मक रूप से यह दिन आपके के लिए दिलचस्प रहेगा है। आप पत्नी और साथी के प्रति वफादार हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आप परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे। समय बेहतर हैं, आज के दिन आप पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंध आज सुधर सकते हैं। पारस्परिक समझ प्यार को मजबूत करेगी। रात के खाने के लिए आप बाहर जा सकते हैं।