आज रविवार 25 दिसंबर 2022 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगा सच्चा प्यार

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में सुगमता आएगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। नौकरी करते हैं तो खूब मेहनत के साथ अपने काम को अंजाम देंग,े जिससे बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य भी बढिय़ा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में बहुत ध्यान देंगे और किसी प्रॉपर्टी का सौदा कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय के लिए कुछ महत्वपूर्ण करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे। प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा।

वृष राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके बच्चों की प्रगति देखकर आपकी खुशी बढ़ जाएगी। वे शिक्षा पर पूरा ध्यान देंगे और कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। झूठे आरोप लग सकते हैं। आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें जिससे आपको कोई नुकसान हो। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। धन लाभ के योग बन रहा है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपने मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढिय़ा रहेगा और जीवनसाथी कोई अच्छी बात करेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन तनाव से भरा रहने वाला है। अच्छा भोजन करेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाल समय रहेगा। परिवार का सहयोग भी पूरी तरह से मिलेगा। लोगों में एकजुटता दिखेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत अच्छे परिणाम अच्छे नतीजे लेकर आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम मिलने से मन खुश रहेगा। आपके प्रेम जीवन में आपको सुख मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन भी आज प्रेम से भरा रहेगा।

सिंह राशि
आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी-पूरी संभावना नजर आ रही है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने प्रयासों से अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण प्रतिरोध की रणनीति बनाकर आगे कदम बढ़ाए। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है. अपने वरिष्ठों को नजरअंदाज न करें। भाई बहनों के रिश्ते में बढ़ते हुए देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने जीवन साथी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक यात्रा हो सकती है। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी और किसी ने आपका पैसा उधार लिया है तो वह भी आपका पैसा वापस लौटाएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बढिय़ा होगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढिय़ा है, प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन मध्यम रख रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि
आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। बेहतर कार्य सही समय पर होने वाला है। कुछ नया करने का प्रयत्न होने वाला है। आवश्यक चीजों की प्राप्ति होने वाली है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। दूसरों की बात गंभीरता से सुनें। विशेष कार्य में आपको बेहतर सफलता की प्राप्ति होने वाली है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। वहीं प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को साथी का साथ मिलेगा।

धनु राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रुझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको धन लाभ मौके देगा. धैर्य के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशी देने वाले वाला है।

मकर राशि
आपके लिए आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। कुछ नए विषयों पर काम करेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान बढिय़ा रहेगा और आप अपने प्रिय जीवनसाथी से प्रेम जताएंगे और उनसे स्नेह करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। खर्चे आपके बढ़े हुए होंगे। परिवार का माहौल बहुत बढिय़ा रहेगा और एक दूसरे से प्रति प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में आपको आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और जीवनसाथी से रिश्ते बढिय़ा बनेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका मन चलायमान रहेगा। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ हुए झगड़े से बोझिल महसूस करेंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। शिक्षा एक मूल मंत्र है, जिसके द्वारा आप बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से हल कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि
आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। आप आज  रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी।