आज का राशिफल मंगलवार 13 दिसम्बर 2022: रूठ सकता है सिंह राशि वालों का लव पार्टनर, इस तरह मनाएं

मेष

ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ़्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। उसकी कोई बात आपको बुरी लग सकती है। काम और अपने रिश्ते के बीच तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगे।

वृष

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी कम्पनी में इंटरव्यू की तारीख फिक्स हो सकती है। आपको अचानक से धन लाभ होगा। आपको जिंदगी के कुछ अच्छे अनुभव होंगे। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं को समझेगा। मित्रों के साथ आप शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप लव पार्टनर को किसी मुद्दे पर परख सकते हैं। रोमांस के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। अगर लंबे समय से पार्टनर से बातचीत बंद है, तो बात फिर शुरू हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रहा आपसी तनाव खत्म होगा।

मिथुन

आपके परिवार से जुड़े उलझे मामले सरलता से हल हो जाएंगे। भाइयों और बहनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा. यदि आज आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो अपने माता-पिता से सलाह जरूर लें। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में चली आ रही अड़चन दूर होगी, लेकिन काम का बोझ बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आय और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं। उचित लोगों की सलाह पर ही पैसे का निवेश करें। माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं। अपने प्रियतम संग आनंद के पल बिताएंगे। शादी-शुदा लोगों के बीच बेवजह वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफ़ी उत्पादक साबित होगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आज आप खुलकर पार्टनर से बातचीत करने वाले हैं। रिश्ते में ईमानदारी के कारण आपसी विश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में साथी के पीछे धन खर्च होगा। शादीशुदा लाइफ में कुछ हद तक परेशानी होगी।

सिंह

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है। आप शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। आलस्य के कारण आपके कुछ काम देरी से पूरे होंगे। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी सेहत फिट रहेगी। आज मन विचलित रहेगा। मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आर्थिक तौर पर उन्नति के कारण आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। सतर्क रहें नहीं तो आज प्रियतम रूठ सकता है। प्रिय को मनाने के लिए गिफ्ट या कोई फूल दें।

कन्या

अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आप से संपर्क करेगा, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें फिर से ताज़ा हो जाएंगी। आप अपने जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। आज आपके द्वारा किए गए कार्य से समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा। अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, इससे आपके बीच की दूरियां खत्म होंगी। अपनी सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दीजिए और रोजाना योगा शुरू किजिए। आज का दिन रोमांस से परिपूर्ण रहने वाला है। प्रेमी अथवा प्रेमिका के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ मधुर बातचीत करने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहने वाली है।

तुला

आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आज आपको हर तरफ से मदद मिलेगी. कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग से आकर्षण पैदा हो सकता है। आज दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके व्यवसाय में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। भविष्य में वो आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा। संतान से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। लव लाइफ में आपसी मनमुटाव रहेगा, हालांकि कुछ समय के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। लव पार्टनर को अच्छा उपहार भेंट कर सकते हैं। किसी खास मुद्दे पर जीवनसाथी से मनमुटाव होगा।

धनु

इस मंगलवार अचानक आपको भारी धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आपको नई सफलताएं मिलेंगी। आज आप हनुमानजी का नाम लेकर जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे तो उस कार्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी। बच्चों के साथ समय बीतेगा, बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। यात्रा हो सकती है। अपने रिश्तेदारों के माध्यम से बडे कार्य संपादित होगें। आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। इलाज के खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। आज पत्नी संग अच्छा समय बिता सकते हैं।

मकर

ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ खुलकर प्यार जताने वाले हैं। लव लाइफ में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी मनमुटाव की संभावना है। अविवाहित जातकों को शादी में देरी होगी।

कुंभ

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम को शांत मन से करेंगे, तो आपको फायदा जरूर होगा। परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी के साथ पैसों से जुड़ी बात बन सकती है। किसी बड़े व्यक्ति से प्रोजेक्ट के बारे में आपकी बात हो सकती है। अगर आप किसी से अपने मन की बात शेयर करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। अपने ईष्टदेव को पुष्प अर्पित करें, धन वृद्धि होगी। लव पार्टनर की ओर से भरपूर प्यार मिलने वाला है। शादीशुदा लाइफ खुशनुमा रहेगा। प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है। अविवाहित जातक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन

आज व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। आपके कार्यभार में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कोई खास व्यक्ति आपकी बात सुनेगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन तथा वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। हनुमान जी की कृपा दृष्टि से आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने वाली है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस के लिए आज का दिन उत्तम है। जो लोग अकेले हैं, उन्हें पार्टनर का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में दायित्व बढ़ने वाला है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।