आज का राशिफल शनिवार 10 दिसंबर 2022: कुंभ राशि वाले जा सकते हैं रोमांटिक यात्रा पर

मेष
आज के दिन अपनी माता जी के प्रति अपने स्नेह को खुल कर दिखाएंगे। परिवार में सुख और सुकून की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई देगा। कार्य क्षेत्र में प्रबल सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा भी होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रेम और दोस्ती के लिए उत्तम दिन है, नए रिश्ते बनेंगे। आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। असंयमित संबंध से प्रतिष्ठा पर असर पर सकता है।

वृष
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के वर्किंग लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मनमुताबिक पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लायेगी। गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। प्रेमिका के साथ वक्त गुजार सकते हैं। जीवनसाथी को कोई खास उपहार दे सकते हैं। पार्टनर के साथ चला आ रहा मनमुटाव खत्म होगा। अविवाहित जातकों को शादी में देरी होगी।

मिथुन
अगर आपका धन कहीं पर लंबे समय से फंसा हुआ है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से आपके रुके हुए सभी काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। समय की मांग है कि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन बहुत शुभ है। आपका मन खुश है। आप सहजता से लोगों को अपनी और आकर्षित कर लेंगे। नए रिश्ते कायम हो सकते हैं। लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। उम्मीद पूरी होगी।

कर्क
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की वृद्धि होगी। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में रुचि जाग सकती है। आपके विरोधी आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। नौकरी में आपका परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना रहेगी। लव पार्टनर पास रहते हुए भी रोमांस में कमी महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक मसले पर जीवनसाथी के साथ बहस होगी। प्रेमिका के साथ किसी शांत स्थान पर घूमने जा सकते हैं।

सिंह
आज ऑफिस में वर्क लोड ज्यादा हो सकता है। कैरियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार है। परिवार के लोगों के साथ किसी बात पर थोड़ी बहस हो सकती है। फालतू की बहसबाजी से बचें। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बदलते मौसम में उनका खास ख्याल रखें। मेहनत करेंगे तो शिक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता मिल सकती है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। रोमांस के लिए आज का दिन बेहतर है, अपने साथी के साथ अच्छा हंसी-मजाक का माहौल बनायें।

कन्या
आज कन्या राशि वालों के परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी भी नये कार्य को करने से पहले अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं, इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नए व्यायाम अपनाने का फायदा आपको नजर आने लगेगा। शादीशुदा जिन्दगी में अच्छा तालमेल रहने की संभावना है। आज अचानक पुराने पार्टनर से मुलाक़ात होगी। रिश्ते को आगे बढ़ाने में और और भी मौका मिलेगा। अगर पहले से रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ घूमने का समय निकाल सकते हैं।

तुला
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है, कार्यों में बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से दिन कब गुजर जाएगा, पता ही नहीं चलेगा। हालांकि परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं. छोटे भाई-बहनों को भी कुछ दिक्कत होगी और मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है। इसलिए तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम है। आज प्रेमी-प्रेमिका को प्रपोज करने का दिन है। अपने मन की बात कह ही डालिये। हल्का-फुल्का मजाक, प्रेम भरे शब्द साथी का मन मोह लेंगे।

वृश्चिक
आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप लोगों की मदद करेंगे। आपको जिम्मेदारियों का अहसास होगा और आप उनको अच्छी तरह निभा लेंगे। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा। साथी के साथ खास वक्त बिताने वाले हैं। किसी पुराने साथी से मिलने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल रहने वाला है। अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव मिलने वाला है।

धनु
आज आप उन्नति करेंगे। आपका रुतबा और शोहरत दोनों बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रहीं सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त होने वाली है। घर में चारो तरफ से खुशियां ही खुशियां आयेंगी। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हो। धन के मामले में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती हैं। अविवाहितों के लिए दिन खास बीतने वाला है। कार्यस्थल से किसी का प्रस्ताव मिल सकता है। आज किसी का भी दिल से न दुखाएं। शादीशुदा जीवन अच्छा चलने वाला है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवनसाथी को काफी रोमांटिक पाएंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी, हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है। लव पार्टनर के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। ऑफिस में अपनी मन की बात रखने से कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। लव रिलेशन के मामले में आपसे हुई गलती आपको निराशा दे सकती हैं। किसी खास से प्यार का इजहार करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन
आज नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टि भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। किसी से मिलने के लिए की गई लम्बी यात्रा थका देने वाली साबित होगी। लव रिलेशन में मधुरता आएगी। पार्टनर को आज किसी भी गलतफहमी में न रखें। यह बाद में दिक्कतें पैदा कर सकता है। वैवाहिक जीवन कुछ कड़वाहट घुल सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य चिंतित करेगा।