गुरुवार 22 दिसम्बर 2022 का राशिफल: मिथुन राशि वाले लाइफ पार्टनर को न करें नजरअंदाज

मेष राशि

बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी को नीरस कर सकती हैं, भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। मैरिड कपल के लिए आज का बेहद ही अच्छा है। रिश्ते में मधुरता आएगी। सिगंल लोगों के विवाह का योग बन रहा है। पार्टनर को कहीं से शुभ समाचार या धन लाभ हो सकता है।

वृष राशि

आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। रिश्तों में सुधार आयेगा। शत्रु पक्ष आपसे दूरिया बनाकर रहेगा। बच्चों का कोई सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। मार्केट में बच्चे को भी साथ ले जा सकते हैं। साथ में कुछ एक्स्ट्रा पैसा जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर रहेंगे। मैरिड कपल के लिए दिन सामान्य है। समय निकालकर आपसी मनमुटाव को दूर करें और नए रिश्ते की शुरुआत करें। पार्टनर को खुश करने के लिए उसकी पसंदीदा जगह ले जाएं और उपहार देने से संबंध अच्छे बनेंगे।

मिथुन राशि

आज पढ़ाई लिखाई में तरक्की होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपके करियर को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित होगी। किसी निश्चित प्रयोजन से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अचल संपत्ति के मामले में निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। कार्यस्थल पर आपकी अत्यधिक प्रशंसा होगी। आपके व्यापार में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा। लाइफ पार्टनर की सेहत पर ध्यान देना होगा। नजरअंदाज करने पर रिश्ते में दरार आएगी। काम के बिजी शेड्यूल के चलते पार्टनर से अनबन होगी। दिमाग को शांत रखें और वाणी में मधुरता लाएं।

कर्क राशि

अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। शाम को कैंडल लाइट डिनर और पार्टनर संग शॉपिंग पर जाने का मौका मिलेगा। मैरिड कपल का दिन भी सुख शांति से बीतेगी। आपसी मनमुटाव दूर होगा और शाम सुहानी होगी।

सिंह राशि

आज किसी काम को पूरा करने में ज्यादा समय लग सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा भागदौड़ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस डील के सिलसिले में क्लाइंट के साथ बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चों के साथ कम समय बिता पायेंगे। दोस्तों से फोन पर बात करके अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं, आपका मन शांत रहेगा। थोड़ी अनबन होगी लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़ी कहासुनी भी हो सकती है। कपल में एक का मूड रोमांटिक होगा और दूसरे का नहीं।

कन्या राशि

योग और अध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना रहेगी। आपके परिवार का साथ मिलेगा। आज आप नई योजना बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस होगा। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में भी आपको अधिक मुनाफा होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। दिन भर का बिजी शेड्यूल आपको पार्टनर से दूर रखेगा। मैरिड कपल के रिश्तों में थोड़ी नीरसता नजर आएगी। शाम तक अपने परिवार के साथ बाहर रेस्त्रां में नजर जाएं और शाम को रंगीन बनाएं।

तुला राशि

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। मन थोड़ा विचलित होगा। दिल में जो भी बात है, उसे पार्टनर के साथ डिस्कस करें तो बोझ हल्का होगा। बहस करने से बचें वरना पार्टनर से तकरार होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आप माता-पिता के साथ मंदिर जा सकते हैं। आपको काम से जुड़ी परेशानियां से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आज आप कोई इंटरव्यू देने जा सकते हैं। आपकी सफलता निश्चित है। घर में फूल का पौधा लगाएं, आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज का दिन उत्तम रहेगा। लव लाइफ ठीक चल रही है। आज आप अपने दोस्त को अपनी बातों से प्रभावित कर देंगे। नौकरी ज्वाइन करने या फार्म भरने के लिए भी आज का दिन लाभकारी है। अगर आप इच्छुक हैं ट्रान्स्फर के लिए तो आज कोशिश कर लें।

धनु राशि

आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। पैसों के मामले में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा परिवार को एक बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। किसी भी चीज से पहले अपने लक्ष्य को अहमियत दें। अवविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। प्रेमी अथवा प्रेमिका की ओर से प्रपोजल मिल सकता है। मन में तमाम तरह के विचार आएंगे। पूरा दिन खुशी से बीतेगा।

मकर राशि

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। पार्टनर को उसके बुरे वक्त में साथ दें और हौंसला बढ़ाएं। प्यार में मजबूती लाने के लिए कुछ प्रोमिस करने पड़ सकते हैं। इन्हीं वादों से रिश्ते में गर्माहट आएगी।

कुंभ राशि

अगर आप नौकरी में ट्रांसफर के लिये कई दिनों से परेशान हैं, तो आज आपकी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। आपको दोस्त से मिलकर अच्छा लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। कोई नया पार्टनर आपके काम से जुड़ सकता है। आपका काम आसान हो सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी। लवर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। रोमांटिक मूड के साथ दिन की शुरुआत होगी। पार्टनर की ओर से शाम को डिनर डेट मिल सकती है। दिन भर बिजी रहेगा लेकिन इवनिंग गुलजार रहेगी।

मीन राशि

आज सामाजिक स्तर पर वृद्धि होगी। रुपए-पैसे के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। आज कई मामलों में प्रगति होगी। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। लेन-देन से संबंधित कार्यों में सावधान रहें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। मैरिड कपल थोड़ा अपने रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें और सोच-समझकर बातचीत करें। लव कपल्स भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय आगे समस्या खड़ी कर सकता है।