बुधवार 14 दिसम्बर 2022 का राशिफल: धनु राशि वालों की पूरी होगी लव पार्टनर की तलाश

मेष

मन स्वतंत्र और प्रसन्न रखने से आज के दिन में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप अपने कार्य व्यापार में कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। कोई काम समाप्त करना चाहें तो आपका प्रयत्न उचित दिशा में फलित होगा। आज आप दिनभर के अच्छे और बुरे कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। खास तौर से आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण का दिन है। मसालेदार भोजन ग्रहण करने से आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। मेष का रंग लाल है, अतः इस रंग की उपस्थिति आज आपको शांति प्रदान करेगी। रिश्तों की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। नए पार्टनर से मिलने जा सकते हैं।

वृष

आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। रूका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है। आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। रोमांस से दिल दिमाग भरा है। प्रेम में कॉंफिडेंट महसूस करेंगे वर्किंग, पार्टनर्स से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपना पार्टनर अगर ढूंढ रहे है तो वह कार्यस्थल पर मिल सकता है। लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा।

मिथुन

आज के दिन लाभकारी यात्रा हो सकती है। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं, घर में खुशहाली आयेगी। आज आपको अपने लव पार्टनर से अचानक मुलाक़ात होगी। प्रेमिका की बातों पर नाराज हो सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी तनाव हो सकता है।

कर्क

अपने अनुभव से समाज में अपनी स्थिति का अवलोकन करे। आपने कर्मा का मूल्यांकन करे कि लोगों ने आपके दुर्गुणों को तो स्वीकार नहीं किया। रोजगार पाने के लिए आवेदन और इन्टव्यू दे सकते हैं। लाल रंग धारण करें भाग्य आपके साथ रहेगा। अगर आज आप बेरोजगार है तो यह आपका दोष है, इसका उपाय स्वयं आपके हाथ में है। पिता का आदर कीजिए और उनकी आवश्यकता का ध्यान रखिए। आज आपको संतुष्टी और आराम महसूस होगा। अगर इस संक्रमण में आप प्रतिकूलता का अनुभव कर रहे हैं तो आप राज कोप से पीड़ित है। कोप से बचने के लिए हनुमान की पूजा करें। लव बर्ड्स के लिए रोमांस भरा दिन, लव जीवन में कुछ कर दिखाने का मन करेगा। घर वालो से लवर को मिला सकते है विवाह का जिक्र भी कर सकते है। आपका प्रेमी आपकी इस भावना को पसन्द कर सकता है। मन मतवाला है, नये लव पार्टनर बन सकते हैं। विवाहित दम्पत्ति सतर्क रहें, अचानक खर्चा आ सकता है।

सिंह

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको थोड़ा आलस्य और थकान हो सकती है। आज किसी भी काम को अधूरा ना छोड़ें। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। कार्यस्थल पर विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षित रहने वाले हैं। जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। प्रेमी किसी बात पर नाराज हो सकता है। पार्टनर का स्वभाव अच्छा महसूस करने वाले हैं।

कन्या

आज कोई नया काम सिखने का मौका मिलेगा। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। अपने व्यक्तित्व और रूप रंग को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाये रखें, वक्री शनि के कारण नोंक-झोंक रहेगी। अपने आपको किसी क्रिएटिव कार्य में बिजी रखें। सेहत खराब हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला

आप अपने ज्ञान को और समृद्ध करने लगे रहेंगे। व्यापारिक साझेदारां और सहयोगियां के प्रति पूरी श्रद्धा रखें। जीवन की समीक्षा करें कि यह अनुकूल या प्रतिकूल दिशा में है। आज आप वित्त निवेश, सामान की खरीद-बिक्री और यात्रा कर सकते है। अगर थोड़ी कोशिश करें तो आज अच्छा खाने-पीने का योग भी बन रहा है। आज के दिन लाल रंग आपके लिए अनुकूल है। आज आप भगवान शिव और हनुमान की पूजा करें। अपरिचित व्यक्ति से बात करना और अज्ञात स्थान की यात्रा टाल दें। आज आप सामान्य जीवन बिताएंगे। अगर आप अपने पेशे पर जोर देंगे तो आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। लाइफ में कोई अजनबी पार्टनर आने वाला है। प्रेमी अथवा प्रेमिका के साथ कॉफी डे का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा लाइफ में उलझने बढ़ने वाली हैं। किसी पारिवारिक बात को लेकर जीवन साथी से बहस होगी।

वृश्चिक

आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आप काफी राहत महसूस करेंगे। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आ सकती है। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है। बिना बात के मन मुटाव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें। पति-पत्नी में पुरानी लड़ाई ख़त्म होगी। लव रिलेशन बेहतर होंगे। जिन जातकों के विवाह या रिश्ता टूट चुका है, थोड़ी कोशिश करें दोबारा मिलन हो सकता है।

धनु

आज आप बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से बचें। पुराना भुगतान वापस मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके फेवर में हो सकते हैं। नए लव पार्टनर की तलाश पूरी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी प्यार बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रस्ताव मिलने वाला है। सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। प्रेमी अथवा प्रेमिका के साथ सैर पर जा सकते हैं।

मकर

अपने अंदर के विश्वास को बनाए रखें। बुध के नक्षत्र आपके पक्ष में हैं, अतः आप जो तय कर लेंगे वह आप पूरा सकते हैं, क्योंकि वह आपके नियंत्रण में रहेगा। आज आप शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं, इसलिए अपना मन आज कविता और आलेख लिखने में लगायें तो बेहतर होगा। पालतू पशुओं और पानी से आज सावधान रहें। लोग आपके विरूद्ध रहेंगे, लेकिन आप उनकी परवाह न करें। आज के दिन आपको शायद आराम न मिले। बेहतर होगा कि आप कलह या विवाद में न पड़ें अन्यथा आप बेकार में परेशान होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। दिन सामान्य रूप से शान्ति पूर्वक गुजारें। आपको लगेगा कि लव रिलेशन में सब गलत हो रहा है, आप जिससे प्यार करते हैं, उससे अच्छा ताल-मेल नहीं मिलेगा, तनाव भरा का दिन है। लव पार्टनर पर अधिक खर्चा कर सकते हैं, मैरिड कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा, सदभावना बढ़ेगी, लेकिन कहीं न कहीं नौकरी को लेकर परेशानी रहेगी। नौकरी में आपका जोश रंग लाएगा, तरक्की हो सकती है।

कुंभ

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज आप लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने वाले हैं। लव लाइफ के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्यार बढ़ता हुआ नजर आएगा।

मीन

आज आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। व्यावसायिक सदंर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल दिन है। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। कई दिनों से बकाया वसूली होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। अपनी संवेदनशीलता पर कंट्रोल करें। आज मन की मुराद पूरी होने का दिन परिवार के साथ सैर सपाटे का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी प्रतिभा के कारण प्रेमी आपसे खुस होगा। युवक-युवतियों के लिए दिन आकर्षण लेकर आएगा। लव पार्टनर से उपहार मिल सकता है। लव पार्टनर का साथ आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जीवनसाथी के पिता के साथ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेमी अथवा प्रेमिका के साथ विवाह के योग बन रहे हैं।