कैसा होगा नए साल का पहला सप्ताह: यहां पढ़ें 2 से 8 जनवरी 2023 तक का सप्ताहिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 2 जनवरी से रविवार 8 जनवरी 2023 अर्थात विक्रम संवत 2079 ईसवी शक संवत 1944 के पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी से माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तक के सप्ताह का सप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह चंद्रमा पहले मेष राशि का रहेगा। 2 तारीख को 11:02 बजे रात से वृष राशि में प्रवेश करेगा और 5 तारीख को 8:23 बजे दिन से मिथुन राशि में गोचर करेगा। अंत में 7 तारीख को 7:30 बजे रात्रि से कर्क राशि का हो जाएगा। इस सप्ताह सूर्य धनु राशि में, मंगल वृष राशि में वक्री, बुध धनु राशि में वक्री, गुरु  मीन राशि में, शनि और शुक्र मकर राशि में और राहु मेष राशि में रहेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका विशेष रूप से साथ देगा। आपके कई कार्य केवल भाग्य की वजह से हो जाएंगे। शासकीय कार्यालयों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप चाहेंगे तो आप कोई बड़ा कार्य भी कर सकते हैं। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपका व्यय विशेष रूप से बढ़ेगा। सुख के सामानों की खरीदी हो सकती है। धन आने का योग है। इस सप्ताह आप के लिए 2 और 8 जनवरी उत्तम है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन आने का उत्तम योग है। भाग्य अच्छी तरह से आपका साथ देगा। आपके कई कार्य केवल भाग्य की वजह से हो जाएंगे। आपको अपने कार्यों को संपन्न कराने में कम परिश्रम करना पड़ेगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है।  इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 जनवरी सफलता दायक है। 2 जनवरी को आप सतर्क रहकर कार्य करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रातःकाल स्नान के उपरांत एक तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को मंत्रों के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। गलत रास्ते से धन हानि का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके  प्रयासों के कारण आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 जनवरी लाभदायक हैं। 3 और 4 जनवरी को आपको कोई भी कार्य  सोच समझ कर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार का व्रत रखें एवं  शनिवार को शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

कर्क राशि के अविवाहित जातकों के विवाह की उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मामूली धन आने का योग है। कार्यालय में आपकी अपने अधिकारी से लड़ाई हो सकती है। कृपया सावधान रहें। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपके प्रयासों से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 8 जनवरी लाभप्रद हैं। 2 और 8 जनवरी को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 5, 6 और 7 जनवरी को आपको सभी कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए। अगर आप सावधानीपूर्वक कार्य नहीं करेंगे तो कार्य सफल नहीं हो पाएगा। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

आपको अपने संतान से इस सप्ताह पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। उनके और आपके बीच में अच्छा प्रेम संबंध रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य मैं थोड़ा परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर यकीन करना चाहिए, भाग्य पर नहीं। भाग्य इस सप्ताह कम साथ देगा। भाइयों से भी संबंध खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 जनवरी उत्तम और फलदायक हैं। 8 जनवरी को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार के दिन मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान जी तथा मंगल देव की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अगर अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह हेतु अच्छे प्रस्ताव आएंगे। इस वर्ष आपका विवाह हो जाना चाहिए। प्रेम संबंधों में लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। संतान के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 जनवरी उत्तम और लाभदायक है। इन तारीखों में आपके सभी कार्यों में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  स्वयं या किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ  करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई और बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। भाई और बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप सुख की सामग्री खरीद सकते हैं। घर में कोई अच्छा कार्य भी हो सकता है। जिसमें काफी धनराशि व्यय होगी। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट आ सकती है।  भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 8 जनवरी शुभ परिणामदायक हैं। 3 और 4 जनवरी को आप संभल कर कार्य करें। आपको चाहिए कि पिताजी के स्वास्थ्य के लिए तथा कार्यालय में अपनी प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें। इस अभिषेक के कार्य में किसी विद्वान ब्राह्मण से ही मदद लें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भाई बहनों से आपके अच्छे संबंध रहेंगे। धन आने का अच्छा योग है। व्यापार में लाभ होगा। आप अपने शत्रुओं को अपने प्रयास से समाप्त कर सकते हैं। संतान आपके साथ सहयोग करेंगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपके कार्य आपके परिश्रम के कारण आराम से हो जाएंगे। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 जनवरी अति उत्तम है। वहीं 2, 5, 6 और 7 जनवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

आपके प्रयासों से इस सप्ताह आपके सभी शत्रु परास्त हो सकते हैं। शत्रु को परास्त करने के लिए यह आपको अच्छा समय प्राप्त हुआ है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 जनवरी उत्तम और फलदायक है। इन तारीखों में आपके कार्य सफल होंगे। 3, 4 और 8 जनवरी को सतर्क रहकर कोई भी कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। मुकदमों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार बढ़ेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। भाई बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 8 जनवरी श्रेष्ठ और लाभदायक है। वहीं आपको 5, 6 और 7 जनवरी को सावधानीपूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह  कचहरी के कार्यों में सफलता का उत्तम योग है। धन प्राप्ति का भी अच्छा योग है। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। अपनी संतान के साथ आपका अच्छा संबंध रहेगा। संतान आपकी मदद करेगी। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 जनवरी अत्यंत उत्तम है, 3 और 4 जनवरी को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 8 जनवरी को आपको सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह व्यापार में आपकी अच्छी उन्नति हो सकती है। अगर आप नौकरी में हैं तो आपको अच्छी पदस्थापना मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह होने के अच्छे अवसर आएंगे। आपका विवाह इस वर्ष हो भी सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य थोड़ी तकलीफ आ सकती है। भाग्य कम साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 जनवरी उत्तम और लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।