साप्ताहिक राशिफल- 5 से 11 जून 2023: इस सप्ताह तीन राशियों में गोचर करेगा चंद्रमा, जानें क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 5 जून से रविवार 11 जून 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा से आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा धनु राशि का रहेगा। 7 तारीख को 7:33 बजे प्रातः से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके उपरांत 9 तारीख को 9:55 बजे दिन से कुंभ राशि में तथा 11 तारीख को 12:30 बजे दिन से मीन राशि में गोचर करेगा। इस पूरे सप्ताह सूर्य वृष राशि में मंगल कर्क राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। इस पूरे सप्ताह राहु मेष राशि में वक्री रहेगा। बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे तथा 7 जून को रात 9:43 से वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। धन आने के थोड़े योग बनेंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके सुख में भी कमी आएगी। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। 7 और 8 जून को आपके माताजी के स्वास्थ्य में परिवर्तन होगा। आपके सुख में भी वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून सफलतादायक है।  11 जून को दोपहर के बाद से आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरा विचार करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों के बीच में गुड़ का दान करें। इस सप्ताह आपके लिए बृहस्पतिवार का दिन उत्तम है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा। मानसिक क्रोध बढ़ सकता है। भाई बहनों के साथ खराब संबंध रहेंगे। खर्च बढ़ेगा। धन आने की मात्रा में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।  कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। एक भाई या एक बहन से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह 9 और 10 जून को आपके सभी कार्य उत्तम रुप से संपन्न होंगे। 5 और 6 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रतिदिन प्रातःकाल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर सूर्य मंत्रों के साथ जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको मदद भी मिलेगी। धन आने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। अगर आपके ऊपर कर्ज है, तो उसमें कमी आएगी। कचहरी के मामले में सफलता का योग कम है। 5 और 6 जून को आपके पास थोड़ा बहुत धन आ सकता है। 5 और 6 जून को ही आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 7 और 8 जून को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार का व्रत करें। शुक्रवार को ही मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह  कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी ।  किसी एक भाई या बहन के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । अविवाहित जातकों के विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे । अगर विंशोत्तरी दशा ठीक है तो विवाह हो भी जाएगा । धन आने की उम्मीद है ।   धन अल्प मात्रा में आएगा । व्यापार उत्तम गति से चलेगा ।  दुर्घटनाओं से आप बचेंगे । इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख परिणाममूलक है । 7 और 8 तारीख को आप द्वारा किए गए कार्यों के  आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे । और सप्ताह के बाकी दिन आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रुओं का सत्यानाश भी हो सकता है। आपका भाग्य कभी आपका साथ देगा और कभी नहीं देगा। आपको भाग्य पर ज्यादा यकीन नहीं करना चाहिए।   कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख उत्तम और सफलता दायक हैं। 7, 8 और 11 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। धन आने का बहुत सामान्य योग है। 5, 6 और 11 तारीख को आपके पास थोड़ा बहुत धन आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के सहारे आपके कुछ कार्य हो सकते हैं, परंतु भाग्य के ऊपर ज्यादा निर्भर ना रहें। इस सप्ताह आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख  फलदायक है। 9 और 10 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गरीबों के बीच में चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

तुला राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम है। अगर उनकी उम्र 25 वर्ष या उसके ऊपर है तो उनके विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। कार्यालय में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून उत्तम और फलदायक है। आपको 11 जून को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा। यात्राएं भी हो सकती हैं। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई मदद नहीं मिलेगी। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। उनके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। उनका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद कम है। आपको अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख उत्तम और सफलता दायक है। 9 और 10 तारीख को भाग्य आपकी मदद कर सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। इस सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आप दुर्घटनाओं से भी बचेंगे। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख उत्तम फलदायक है। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को प्रातःकाल स्नान के उपरांत जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। अगर उनकी आयु 28 वर्ष के ऊपर हो गई है तो उनके विवाह के उत्तम योग बनेंगे। धन आने का भी ठीक-ठाक योग है।  माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपको निरंतर सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आप पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 जून उत्तम फलदायक है। 5 और 6 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए।  5 और 6 जून को कोई भी कार्य करने के पहले आपको हर तरह से विचार कर लेना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको थोड़ा बहुत मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके पैर में चोट लग सकती है। इस सप्ताह आपके शत्रुओं की पराजय निश्चित है। शत्रुओं के पराजय के लिए आपको थोड़ा बहुत ही प्रयास करना पड़ेगा।  माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। उनके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 जून उत्तम फलदायक है। 7 और 8 जून को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ा तनाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। थोड़ा बहुत धन भी आएगा। आपको अपनी संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख उत्तम और लाभप्रद है। 9 और 10 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। 9 और 10 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में उलझने की आवश्यकता नहीं है, आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।