साप्ताहिक राशिफल-12 से 18 जून 2023: मिथुन राशि वाले करें रुद्राष्टक का पाठ, लंबी यात्रा पर जाएंगे कुंभ राशि वाले

पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 12 जून से रविवार 18 जून 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1945 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी से आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। उसके उपरांत 13 तारीख को 3:50 बजे दिन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा 15 तारीख को 9:10 रात से वृष राशि में गोचर करेगा। अंत में चंद्रमा 17 तारीख को 4:51 बजे रात अंत से मिथुन राशि का हो जाएगा। इस पूरे सप्ताह मंगल और शुक्र ग्रह कर्क राशि में रहेंगे। इसी प्रकार बुद्ध पूरे सप्ताह वृष राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मेष राशि में वक्री होकर रहेगा। सूर्य प्रारंभ वृष राशि में रहेगा तथा 15 तारीख को 1:23 बजे रात से मिथुन राशि में गोचर करेगा। शनि प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा परंतु दिनांक 18 जून को 8:57 बजे दिन से  कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएगा।

मेष राशि

वर्तमान में आपका लग्नेश नीच का होकर चतुर्थ भाव में शुक्र ग्रह के साथ विराजमान है। जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके सुख में भी कमी आएगी। धन आएगा परंतु उसकी मात्रा अल्प होगी।  व्यापार ठीक चलेगा। आपको अपने संतान से पर्याप्त सहयोग प्राप्त नहीं होगा। विवाह संबंधित कार्यों में बाधा आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून उपयुक्त और उत्तम है। इन दोनों दिनों में आपके सुख में भी वृद्धि होगी। 12 और 13 जून को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है। 

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में बाधा आएगी। अतः कचहरी के कार्यों को टालने  का प्रयास करें। कार्यालय में आपकी स्थिति उत्तम रहेगी। भाग्य साथ देगा। भाइयों के साथ संबंध खराब रहेंगे। आपको चाहिए कि  भाइयों से आप सावधान भी रहें। 16 और 17 जून को आपके पराक्रम में वृद्धि भी हो सकती है। 16 और 17 जून को आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। 14 और 15 जून को आपको सतर्क रहकर ही कोई कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रातःकाल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल, लाल पुष्प और अक्षत डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छा और कुछ बुरा है। धन आने के योग बनते बनते बिगड़ सकते हैं। कचहरी में हार हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा। आपकी संतान आपका सहयोग कम कर पाएगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। दुर्घटना भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 18 जून उत्तम और लाभकारी हैं। 12, 13 और 18 जून को आपको कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकती है। 16 और 17 जून को आप को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का 3 बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास अच्छी मात्रा में धन आने का योग है। परंतु इसके लिए आपको कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। व्यापार उत्तम गति से चलेगा। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है।  शरीर से खून भी निकल सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।   प्रेम प्रसंगों में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।  इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून फलदायक है। 18 जून को आपको सतर्क रहकर कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार का व्रत रखें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा परंतु अधिकारी किसी कारण बस आपसे रुष्ट भी हो सकता है। भाग्य से आपको ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। भाई बहनों से तकरार संभव है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। इस सप्ताह आपके प्रयासों से आपके शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जून उपयुक्त फलदायक हैं। 12 और 13 जून को आपको सफलताएं मिलने की संभावना कम है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। धन आने की योग कम है। धन के लिए आपको निरंतर प्रयास करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों में सफलताएं मिल सकती हैं। सन्तान का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको सावधान रहकर के ही कार्य करने हैं। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून उपयुक्त है। 14 और 15 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए। 18 जून को भी आपको सफलताएं मिलेंगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का अभिषेक करवाएं और प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं की संभावना है।  लंबी दूरी की यात्रा का योग है। जीवन साथी  का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से कोई विशेष उम्मीद ना करें। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख उत्तम फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करने हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से कोई विशेष उम्मीद नहीं है। आपको अपने परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए। कचहरी के कार्यों में सफलता कम  मिलेगी। भाई बहनों से संबंध ठीक रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जून अत्यंत उत्तम है। 16 और 17 जून को  आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संपूर्ण सफलता मिलेगी। सप्ताह के बाकी दिनों में बहुत ध्यान से कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में सफेद वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रु बढ़ेंगे। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। संतान से मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। भाग्य आपकी मदद कर सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून उत्तम फलदायक हैं। 16 और 17 जून को आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। 16 और 17 जून को आपको कार्यों में कम सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी के सामने बैठकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।  प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। पिताजी के पेट में कुछ खराबी हो सकती है। दुश्मनों को आप परास्त कर सकेंगे। दुश्मन आपका कुछ विशेष बिगाड़ नहीं पाएंगे। संतान से आपको सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून उत्तम फलदायक है। 18 जून को आप सतर्क रहकर ही कोई कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। आपके संतान को सुख मिलेग। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। उनके परीक्षा के उत्तम परिणाम आएंगे। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाई और बहनों के साथ संबंध में कुछ खटास आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 जून अत्यंत उत्तम और सफलतादायक हैं। आप जो भी कार्य 16 और 17 जून को करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला असर वाला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में भाई बहनों से खटास रहेगी। परंतु सप्ताह के अंत होते-होते भाई बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम हो जाएंगे। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान का आपको सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12-13 और 18 जून लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी  दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।