आज का राशिफल सोमवार 12 दिसंबर 2022: कर्क राशि वालों को प्रेमिका से मिलेगा खास तोहफा

मेष
अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आपके प्रिय का एक अप्रत्याशित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है। आज गुस्सा ज्यादा आ सकता है। प्रेमी संग तकरार हो सकती है। अपने मन को शांत रखें। शाम ढलते-ढलते चीजें सामान्य हो जाएंगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी। मंदिर में फल दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए साथी से दोस्ती का प्रस्ताव मिल सकता है। लव लाइफ में नया फैसला परेशानी में डाल सकता है। प्रेमिका के साथ लव लाइफ के किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। शादीशुदा लाइफ अच्छी रहने वाली है।

मिथुन
आज आप जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कारोबार उन्नति की राह पर अग्रसर होगा। अपने बोलने के तरीके में बदलाव लाएं एवं गुस्से पर भी कंट्रोल करें। आज आपका आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप मानसिक शांति बनाए रखने के तरीके सीख सकते हैं। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा. व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होगा।

कर्क
पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। जि़द्दी बर्ताव न करें, इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं, लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। आज आपको अपनी लव पार्टनर से खास तोहफा मिलने वाला है। प्रेमिका को आर्थिक मदद कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी रिश्ता अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में आपसी गर्मजोशी रहने वाली है।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाए रखें। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज कहीं बाहर घूमने का दिल करेगा। वैवाहिक जोड़ो के लिए दिन शुभ साबित होगा। साथ घूमने-फिरने से आपसी प्यार और बढ़ेगा। निकटता बढ़ेगी और दूरियां कम होंगी।

कन्या
आज आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आज यदि कन्या राशि वाले शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना हैं। जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी. घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा. शिव मंदिर में दान करने से आर्थिक संकटों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज दस्तावेज में पढ़ें लिखे बिना हस्ताक्षर न करें। आज आपके और पार्टनर के लिए खास दिन है। लव पार्टनर को कुछ अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्यार को परवान चढऩे वाला है। वैवाहिक जीवन में सुखद रहने वाला है। नव विवाहित दंपत्ति की शादीशुदा लाइफ में मुश्किल खड़ी हो सकती है।

तुला
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी, खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बंद करेंगे तो। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। प्यार, नजदीकी, मस्ती-मजा, जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है। आज परिजनों संग घर में समय बिताने की इच्छा होगी। इस दौरान काम का दबाव भी रहेगा। अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे।

वृश्चिक
आज किसी बड़े काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। कुछ अनसुलझे सवाल आज आपके सामने आ सकते हैं। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। किसी ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको आर्थिक लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाहित जातकों को शादीशुदा लाइफ में आनंद रहने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांस करने का भरपूर अवसर मिलेगा।

धनु
आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा। आपका सितारा आज बुलंदी पर होगा। आज आने वाले अवसरों का फायदा अवश्य उठाये। आपके जीवन में आने वाली तकलीफें भोलेनाथ जी की कृपा से दूर होंगी। आप अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अन्य दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल है। धनु राशि के छात्रों को सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरुरी है। आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है। प्रियजनों से तकरार हो सकती है। वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है।

मकर
दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौके हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। नकारात्मक विचार जहर से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं योग व ध्यान का सहारा लेकर आप इस नकारात्मकता का नाश कर सकते हैं। प्यार में गर्मजोशी का अनुभव करने वाले हैं। लव लाइफ में साथी का साथ मिलने वाला है। किसी घरेलू कारण से जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। पत्नी की सेहत पर धन खर्च होगा।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी। आज आप जोश से भरे रहेंगे। किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है। परिवार के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन शुभ एवं लाभकारी है। पार्टनर से प्रेम भरी बातें होंगी। जीवनसाथी संग शॉपिंग पर जा सकते हैं।

मीन
आज सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। हर कार्य में आपको उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ को और भी खुशनुमा बनाने के लिए पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी तनाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। नवविवाहित दंपत्ति दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।