आज 10 जनवरी 2023 का राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, तुला वालों का हो सकता है प्रमोशन

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।  आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखना सही निर्णय है। आज लव पार्टनर से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

वृष राशि

आपके दिन की शुरुआत भागदौड़ और मेहनत के साथ होगी। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके लिए जरूरी है कि आप काम से थोड़ा समय निकालें और अपने शरीर को थोड़ा आराम दें। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे और उन्हें खुश कर देंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। आज अपने जीवनसाथी व परिवार के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर दिन अच्छा बितायेंगे। आज अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ाने से बचें। आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। संतान के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले ले, आप उन्हें खत्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के जरिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। मोबाइल फोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है, इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज आप अपने प्रिय को मिल नहीं पायेंगे उसकी याद सतायेगी। मुमकिन है कि आपको कोई पुराना मित्र आज आप से संपर्क करेगा। मूड रोमांटिक रहेगा। दिन के शुरू में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले, लेकिन दिन के अंत में आपको उसका साथ मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। ऊँ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। आज के दिन लव पार्टनर एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा कर सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार करने का अनुकूल दिन। जीवन साथी के साथ दिन बढिय़ा गुजरेगा, लेकिन दोस्तों एवं परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि

आज आपकी कार्यनिष्ठा ही आपकी विजय का कारण बनेगी। कुछ काम बनेंगे और कुछ बनते बनते अपनी ही गलती से रुक सके है या अटक सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने से प्रतिष्ठा का लाभ होगा, अनायास यश की प्राप्ति से सुख की अनुभूति होंगी। व्यस्त दिन होने के बावजूद आप खुद को सक्रिय और ऊर्जावान पाएंगे। कुछ लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताने का दिन, अपने प्रिय को लेकर आप बेचैन भी रह सकते हैं। सितारे बता रहे हैं कि बॉस से मुलाकात के बाद अड़चन आ सकती है।

कन्या राशि

आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपना नजरिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें, क्योंकि न सिर्फ यह आपके लिए कुछ खास फायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। प्यार के लिये बेहतरीन दिन पार्क में समय बिताएं या मॉल में घूमने जायें, साथी को ज्यादा समय दे पायेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी। लव पार्टनर्स में नजदीकीयाँ बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार को जताने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। आज लव पार्टनर के साथ छोटे मोटे झगड़े हो सकते हैं, हालांकि यह आपके प्रेम संबंधों को खराब करने में विफल रहेंगें, क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। सेहत अच्छी रहेगी मन खुश रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। करियर में आगे बढऩे के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। अधिकारियों से संभलकर चलना होगा। आज आप अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप बहुत सक्रिय रहेंगे। मौज मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए बहुत खास करने वाला है। प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर जायेगी। मुलाकात का दिन डेट पर जायें। कोई दूर का रिश्तेदार आज आप से संपर्क कर मदद मांग सकता है। आज आप अपनी बहन के लिये गिफ्ट खरीद सकते हैं।

धनु राशि

रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूर दृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। अपने प्रिय के साथ खरीदारी करने जाते समय ज्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। प्रेमियों के लिये यह दिन बेहद खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जायें, तो गलत बोलने से बचें। कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता लायेंगे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये दिन उत्तम हैं।

मकर राशि

आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। काम के साथ चुनौतियां भी ज्यादा हो सकती है। कुछ विचार आपको परेशान कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में आप फोकस नहीं कर पाएंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आज अपने योग्यता बल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे। आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं। किसी पर आपका दिल आ सकता है। अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। आज आप मस्ती मजाक के मूड में रहने वाले हैं।

कुंभ राशि

आज आपके घर में अच्छा माहौल बना रहेगा प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके शत्रु और प्रतिद्वंदी की योजनाएं निष्फल होंगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। अगर आप कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे है, तो देखभाल कर खरीदें नहीं तो धोखा खा सकते है। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है। इन कीमती पलों को ख्याली पुलाव पकाने में न गंवाएँ। आर्थिक तौर पर भी सुधार तय है। आज आप के जीवनसाथी का मन उदास है और आप चाहते हैं कि दिन अच्छा गुजरे, तो शांति बनाये रखें। उनकी भावना को महत्व दे। दिन को खूबसूरत बनाने के लिये किसी अच्छी सी फिल्म देखने से बढिय़ा या भोजन करें। विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहेगा।

मीन राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत खुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें। लेकिन धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे। आज प्रेम सम्बन्धों के प्रति आपके स्वतंत्र विचार कोई झमेला ना खड़ा करें। सोच समझ कर बात करें। आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज हर कोई आप से दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे। अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे। इस बार उसे ठेस लगेगी।