आज 8 जनवरी 2023 का राशिफल: मिथुन वालों को मिलेगा लव पार्टनर, प्रेम में बीतेगा मेष वालों का दिन

मेष राशि
आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपके योजनाओं के अनुसार होते जायेंगे। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज समय लव पार्टनर के साथ बिताएंगे। आप दोनों एक-दूसरे के साथ खूब प्यार साझा करेंगे। आप अपने बीते हुए समय को भी याद करेंगे। आपके रिश्तों में गहराई आएगी।

वृष राशि
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। परिवार का ही कोई व्यक्ति आज आर्थिक स्थितियों को लेकर आपको निराश कर देगा। सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। सूर्यदेव की कृपा से आप की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज लव लाइफ के लिए आज आपका दिन अच्छा नहीं है। प्रेम के लिहाज आज आपको प्यार में परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज प्रपोज करने से बचें।

मिथुन राशि
बेकार की बात पर बहस करके आपकी ऊर्जा जाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता जरूर है। आज के दिन आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं, जो आपके साथ रहते हैं। आज अपने प्रिय से दूर होने का दु:ख आपको टीस देता रहेगा। आज के दिन कर्मकाण्ड, हवन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन आपके घर में हो सकता हैं। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तकरार मुमकिन है। लेकिन अंतत: सब ठीक हो जाएगा। छुट्टी जाया हो गयी, इस पर सोचने के बजाय बाकी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें। आज अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी, आप दोनों खुल कर एक-दूसरे से अपने प्यार की इजहार करेंगे। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलेगा।

कर्क राशि
एक साथ कई काम हाथ में न लें। आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। कामकाज में या तो मन कम लगेगा या रुकावटें आ सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। इस राशि के कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं। कई लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। कई तरह की सूचनाएं भी आपको मिल सकती हैं। बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है। खर्चे पर नियंत्रण रखें। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे. जरूरी चेकअप करवाते रहें. मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आज आपका पार्टनर के प्रति अधिक लगाव रहेगा। ऐसे में आज आप दोनों में प्यार पनप सकता है। इसलिए इस मौके पर बड़ी ही कुशलता के साथ पेश आएं।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।  आज के दिन आपके और पार्टनर के बीच मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने रिश्ते में नई ताजगी ला सकते हैं। अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें।

कन्या राशि
किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। अच्छी खबर से खुशी मिलेगी। पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। आज आप दोनों अपने प्यार में गहराई महसूस करेंगे। प्यार में मजबूती आएगी और साथी के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

तुला राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर आज ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा, जो आपके जीवन में समृद्धि लेकर आएगा। माता-पिता की तबियत में आज सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर जरूर बरसाएंगे। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज्यादा-से-ज्यादा रुमानी हो। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा तनावपूर्ण रहेगी। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत हैं। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गंवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा, स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्याग कर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज का दिन रोमांस के लिहाज से काफी अच्छा है। आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। प्रेमी एक-दूसरे के काफी आएंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे। आज आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। प्यार के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। आप आप प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि
आज पिता के साथ संबंध मधुर रखें। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बनेगी. पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। आप नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। खासतौर पर आप लव लाइफ में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। आज आपके प्यार में आ रही बाधाएं खत्म होगी। आप खुद को अपने साथी के और करीब महसूस करेंगे। आज परिवार वाले भी आपकी बात से सहमत होंगे।

मकर राशि
आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में आज कामयाबी पा सकते हैं. खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आज के दिन दोस्तों का साथ आपको राहत देगा। अपने प्रिय से कुछ भी कड़वा कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा होगा। पार्टनर के सुख मिल सकता है। लाइफ में पार्टनर आने की उम्मीद है।

कुंभ राशि
बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी मेहनत भी बढ़ सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला खुद न करें। किसी अनुभवी से सलाह ले लें तो बेहतर होगा। अपनी बात ठीक ढंग से शायद नहीं कह पाएंगे। सेहत के मामले में कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगा। आज आप पार्टनर के साथ अपने संबंध के बारे सोचकर परेशान हो सकते हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि
आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा. शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। सोच-समझकर कुछ बोलें।