साप्ताहिक राशिफल: वृष और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मेष वालों को आएगा विवाह का प्रस्ताव

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

सोमवार 31 अक्टूबर से रविवार 6 नवंबर 2022 अर्थात विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 की कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी से कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में धनु राशि में रहेगा। इसके उपरांत मकर, कुंभ, मीन से होता हुआ 6 नवंबर को रात के 12:30 बजे से मेष राशि में प्रवेश करेगा। पूरे सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल मिथुन राशि में वक्री, बुध तुला राशि में, गुरु मीन राशि में वक्री, शनि मकर राशि में, शुक्र तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेंगे।

मेष राशि 

आप का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप दूरदेशी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका व्यापार उत्तम चलेगा, धन की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपके परिश्रम से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 नवंबर लाभप्रद है, 5 और 6 नवंबर को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह मुकदमे में आपकी जीत होगी। अगर आप रोगी हैं तो रोग से मुक्ति भी मिल सकती है। शत्रुओं से संधि होगी। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 नवंबर सफलता दायक है। 31 अक्टूबर को कार्य के दौरान सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का पूरे सप्ताह जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। संतान से आपको मदद मिलेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर तथा 5 और 6 नवंबर लाभदायक है। 1 और 2 नवंबर को सावधानी बरतें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके शत्रुओं का नाश होगा, परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। आपके पेट और गर्दन में पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। आप द्वारा सुख की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा सामान खरीदा जा सकता है। आपकी आपके कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत ज्यादा साथ नहीं देगा। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 नवंबर उत्तम फलदायक हैं । 31 अक्टूबर तथा 3 और 4 नवंबर को सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें। गुरुवार को रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर उनका दर्शन करें तथा पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके क्रोध में वृद्धि होगी। भाग्य कम साथ दे सकता है। भाइयों और बहनों के साथ अच्छे बुरे संबंध रहेंगे। संतान से आपको कोई विशेष लाभ नहीं प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 नवंबर उत्तम और लाभकारी है। 1 और 2 नवंबर तथा 5 और 6 नवंबर को आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति होने का बहुत उत्तम योग है। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। आपको अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी। अधिकारियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर के दोपहर तक तथा 5 और 6 नवंबर लाभप्रद है। 3 और 4 नवंबर को आप शेयर इत्यादि मैं पैसा ना लगाएं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करें। भाग्य भी आपका ठीक-ठाक साथ देगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। बड़ी गाड़ी,  मकान या ऐसी ही कोई सुखवर्धक वस्तु आप खरीद सकते हैं। मुकदमे में विजय मिलेगी। भाइयों से तकरार होगी। पेट में पीड़ा हो सकती है। 1 और 2 नवंबर आपके लिए हितवर्धक हैं। 5 और 6 नवंबर को सतर्क रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य सामान्य है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 नवंबर फलदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके पास धन आने का बड़ा सुंदर योग है। संतान से सुख मिलेगा। भाइयों के कष्ट समाप्त होंगे। सन्तान के साथ संबंधों में सुधार होगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके सुख में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए  31 अक्टूबर तथा 5 और 6 नवंबर लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आप सुख संबंधी कोई सामग्री क्रय कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। शत्रुओं की पराजय होगी। भाग्य साथ देगा। भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 1 और 2 नवंबर श्रेष्ठ हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका था आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपका क्रोध भी बढ़ेगा। आपके भाइयों का भला होगा। बहन के साथ आपका संबंध खराब हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 नवंबर उत्तम है। 31 अक्टूबर के दोपहर के बाद से और 1 और 2 नवंबर को कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत रहें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। आप दुर्घटना से बचेंगे। आपके पास धन आने का योग है। आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 31 अक्टूबर के दोपहर तक का समय तथा 5 और 6 नवंबर उत्तम है। 3 और 4 नवंबर को आप कोई भी कार्य करने में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400