वार्षिक भविष्यफल 2022: मेष राशि

मेष राशि, राशि चक्र की प्रथम राशि है। इस राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि के लोग बहुत ही प्रतिभाशाली और हिम्मत वाले होते हैं। वर्ष के प्रारंभ में गुरु आपकी एकादश भाव में रहेंगे तथा बाद में आपके द्वादश भाव में पहुंचेंगे। राहु प्रारंभ में द्वितीय भाव में रहेंगे तथा बाद में लग्न भाव में स्थापित होंगे। शनि प्रारंभ में दशम भाव में रहेंगे तथा बाद में एकादश भाव में विचरण करेंगे। अन्य ग्रह महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

धन उपार्जन

इस प्रकार वर्ष 2022 का प्रारंभ मेष राशि के जातकों के लिए धन के मामले में सामान्य रहेगा। जो कि बाद में काफी बड़े खर्चे में बदलेगा। खर्चे की यह बढ़ोतरी आपके सुख और अच्छे कार्यों जैसे कि विवाह घर खरीदना आदि के लिए होगी। इसमें अगर आपके परिवार में किसी की का विवाह तय होना है तो वह विवाह भी हो सकता है। अप्रैल के बाद धन आने का योग भी बनेगा।

कैरियर

मेष राशि के जातक जो कि नौकरी में हैं उनका इस वर्ष फरवरी के बाद स्थानांतरण के साथ-साथ प्रमोशन का भी योग है। उस समय यह लोग दो जगह के इस्टैब्लिशमेंट में होने के कारण आर्थिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे।

भाग्य

आपका भाग्य वर्ष के प्रारंभ में साथ देगा परंतु बाद में आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करना पड़ेगा। आप फरवरी के बाद अपने परिश्रम पर ही भरोसा करें। यह सोच कर कि भाग्य साथ दे जाएगा कोई रिस्क का कार्य ना करें। जैसे अगर आपको उम्मीद है की जनता आप का बहुत सपोर्ट करती है। आप इलेक्शन में जीत जाएंगे तो इस बात की किसी अन्य से भी जांच करवा लें। फिर इलेक्शन लड़े।

परिवार

फरवरी के बाद आपके संतान को कष्ट हो सकता है। यह भी संभव है कि आप को अपने संतान से कष्ट हो। जो जातक अभी छात्र हैं, उनकी पढ़ाई लिखाई में बाधा पड़ेगी।

स्वास्थ्य

2022 में नरम गरम चलता रहेगा। आपको चाहिए कि आप 2022 में अपना और अपने जीवन साथी का बराबर विभिन्न टेस्ट करवाते रहें। जिससे कि किसी बड़ी बीमारी की जानकारी आप को पहले से ही मिल सके।

व्यापार

साझेदारी व्यापार में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस वर्ष साझेदार आपको धोखा दे सकता है। व्यापार में आपके इस वर्ष उन्नति होगी और यह भी संभव है कि आपको अपना व्यापार बढ़ाने के लिए काफी पैसा लगाना पड़े। उपाय- आपको चाहिए कि आप हर शनिवार हनुमान जी को चोला चढ़ावे।

वार्षिक उपाय

साथ ही आप महीने के पहले सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करें और हर बुधवार काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क- 7566503333