वार्षिक भविष्यफल 2022: सिंह राशि

सिंह राशि राशि चक्र की पांचवी राशि है। मघा नक्षत्र के चारों चरण, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चारों चरण तथा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रथम चरण मिलकर सिंह राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य है। इसका स्वभाव स्थिर स्वभाव है। सिंह राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व अग्नि है, गुण तमोगुणी है जाति क्षत्रिय है। यह दिन में बली होती है। यह पूर्व दिशा की स्वामी है। यह राशि पित्त प्रकृति की है। शरीर में उदर, पीठ और रीढ़ पर होने वाली सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है।

इस राशि के लोग उदार स्वभाव के एवं स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। इस राशि के जातक क्षमाशील, कार्य में समर्थ, मद्य मांस को पसंद करने वाले, देश में भ्रमण करने वाले, शीत से भयभीत, अच्छे मित्रों वाले, विनयशील, शीघ्र कार्य करने वाले, माता-पिता को प्रिय, व्यसनी और संसार में प्रख्यात होते हैं। इस राशि वालों के लिए शनि बाधक ग्रह होता है। कुंभ राशि बाधक राशि होती है और मंगल इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। जैसे वर्ष के प्रारंभ में विवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

धन उपार्जन

अप्रैल के माह तक आपके पास धन आने का योग है। अप्रैल के बाद आप के खर्चे में बहुत वृद्धि होगी। हो सकता है कि घर में कोई वैवाहिक कार्यक्रम हो जाए या आप मकान जमीन से आदि खरीदें। हम सभी जानते हैं वैवाहिक कार्यक्रम में जब मकान बनाने में काफी खर्च होता है। जून-जुलाई एवं सितंबर अक्टूबर में आपके पास सामान्य से अधिक धन राशि आएगी। उपाय- आपको चाहिए क्या आप गुरु की शांति हेतु उपाय करवाएं

कैरियर

अप्रैल के बाद आपके ट्रांसफर का योग बन सकता है या संभव है कि आपका प्रमोशन भी हो। अप्रैल महीने तक कार्यालय में आपकी तूती बोलेगी परंतु मई और जून के महीने में कार्यालय के मामले में आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी यह परेशानी जुलाई के महीने से समाप्त हो जाएगी और कार्यालय में आपकी स्थिति पूर्ववत अच्छी होगी। उपाय- आपको चाहिए कि आप मई और जून के महीने में गुरुवार का व्रत करें और मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें।

भाग्य

वर्ष के प्रारंभिक दिनों में आपका भाग्य सामान्य रहेगा। परंतु उसके उपरांत भाग्य से आपको मदद मिलना अत्यंत कम हो जाएगा। भाग्य की इस कमी की पूर्ति आप अपने परिश्रम से कर सकते हैं। उपाय- आपको वर्ष में दो बार राहु और केतु के शांति का उपाय करवाना चाहिए।

परिवार

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए ठीकठाक है। आपको समय-समय पर पिताजी का स्नेह मिलेगा और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ कोई विशेष अच्छे संबंध नहीं रहेंगे। संतान की मदद भी आपको कम मिलेगी। यह भी संभव है कि आपकी संतान किसी परेशानी में फंस जाए। उपाय- राहु और केतु की शांति का उपाय किसी विद्वान ब्राह्मण से करवाएं।

स्वास्थ्य

वर्ष 2022 में आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। कमर और गर्दन में इस वर्ष दर्द की संभावना है, अगर आपके जीवनसाथी स्प्लेंडलाइटिस बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। उपाय- शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजन करें।

व्यापार

व्यापार में इस वर्ष उन्नति का योग है। व्यापार में आप के खर्चे बढ़ेंगे। अप्रैल महीने के बाद भाग्य से मदद लेने का प्रयास ना करें। जून, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर में आपके पास धन की आवक बढ़ेगी। व्यापार में उस समय तेजी से उन्नति होगी। मई और जून के महीने में पार्टनर से आपका वाद विवाद हो सकता है। सावधान रहें। उपाय- चीटियों को शक्कर खिलाएं।

विवाह

अविवाहित जातकों के लिए जनवरी से अप्रैल के बीच में विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। सितंबर महीने में भी अच्छे प्रस्ताव आने की उम्मीद है। अगर आपकी दशा और अंतर्दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा। विश्वोन्तरी दशा अगर ठीक नहीं है, अर्थात दशा और अंतर्दशा ठीक नहीं है तो किसी अच्छे विद्वान ब्राह्मण से बात कर आवश्यक उपाय करें। उपाय- घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

धन-संपत्ति

मकान वाहन और जमीन आदि खरीदने के लिए यह वर्ष आपके लिए अति उत्तम है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक वाहन खरीदने की संभावना अधिक है। मकान और जमीन खरीदने की संभावना पूरे वर्ष भर है परंतु इसके लिए आपकी इच्छा शक्ति भी आवश्यक है। उपाय- आपको मंगलवार का व्रत करना चाहिए और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करना चाहिए।

वार्षिक उपाय

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से हर एकादशी और पूर्णमासी को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवाएं।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क- 7566503333