Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरशपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप की हमास को सीधी चेतावनी- बंधकों...

शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप की हमास को सीधी चेतावनी- बंधकों को नहीं छोड़ा तो बर्बाद हो जाएगा मिडिल ईस्ट

वॉशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके शपथ ग्रहण से पहले बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया तो मिडल ईस्ट में सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी बंधकों की रिहाई को लेकर हमास के साथ चल रही बातचीत संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे। हमास की तरफ से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने साफ लहजे में कहा कि 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में उनके शपथ ग्रहण से पहले अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो यह हमास या किसी के लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि “अगर मेरे पदभार ग्रहण करने तक इजराइली बंधक वापस नहीं आए, तो मध्य पूर्व में सब कुछ बिगड़ जाएगा।” उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत पहले बंधकों को रिहा कर देना चाहिए था। लोगों को बंधक कभी बनाना ही नहीं चाहिए था।

7 अक्टूबर 2023 में दक्षिणी इजरायल पर हमास आतंकियों के हमले के बाद इजरायल का अनुमान है कि लगभग सौ लोगों को हमास ने अभी भी बंधक बना रखा है जिनकी रिहाई के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास चल रहे हैं।

Related Articles

Latest News