बिहार की आशा कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 1,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये मिलेंगे। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को हर प्रसव के लिए 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बिहार सरकार ने राज्य की आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
अब आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 1,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये मिलेंगे। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को हर प्रसव के लिए 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा और ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए, उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।











