Homeखास खबरबिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस एलएचबी कोच में परिवर्तित

बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस एलएचबी कोच में परिवर्तित

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के रेक को अब आईसीएफ से एलएचबी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

प्रारंभिक तिथि से प्रभावी रेलगाड़ियाँ एलएचबी कोच में परिवर्तित :-

1) गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर – इंदौर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन बिलासपुर से दिनाँक 30 मार्च 2026 से प्रभावित।

2) गाड़ी संख्या 18233 इंदौर – बिलासपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन इंदौर से दिनाँक 31 मार्च 2026 से प्रभावित।

परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन :- इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय, 01 वातानुकूलित द्वितीय, 05 वातानुकूलित तृतीय, 09 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक (आईसीएफ) कोचों की तुलना में अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति पर संचालन की क्षमता होती है तथा ये वजन में भी हल्के होते हैं।

नए डिज़ाइन में तैयार किए गए ये कोच यात्रियों को अधिक सुखद और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं।

Related Articles

Latest News