Friday, September 11, 2026
Homeखास खबरबिहार विधानसभा चुनाव पर भाजपा का मंथन तेज, दिल्ली में गिरिराज सिंह...

बिहार विधानसभा चुनाव पर भाजपा का मंथन तेज, दिल्ली में गिरिराज सिंह के घर हुई कोर कमेटी की बैठक

नई दिल्ली (हि.स.)। अगले साल होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंथन तेज कर दिया है। शुक्रवार को इसको लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में मिशन 2025 के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें संगठन के भविष्य की योजनाओं और कार्यों पर चर्चा की गई। इस बैठक में गिरिराज सिंह के साथ बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय सहित कोर कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।

इस संबंध में शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने एक्स पर अपनी फोटो जारी करते हुए कहा कि आज दिल्ली स्थित हमारे आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की छोटी टोली की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के भविष्य की योजनाओं और कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आगामी चुनावों में सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठक के साथ केन्द्र की योजनाओं को जमीन स्तर पर पहुंचाने पर जोर दिया गया। भाजपा के प्रादेशिक नेताओं ने बैठक के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक मामलों पर राष्ट्रीय कार्यशाला में भी भाग लिया।

Related Articles

Latest News