Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में तेजी का तूफान: आसमान पर सोना-चाँदी का भाव

सर्राफा बाजार में तेजी का तूफान: आसमान पर सोना-चाँदी का भाव

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को प्रारंभिक कारोबार के दौरान सोने के भाव में 700 रुपये से लेकर 800 रुपये की तेजी है। आज 24 कैरेट सोना 1,11,280 रुपये से लेकर 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी आज स्थिर हैं और 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये से लेकर 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,11,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,11,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में भी जोरदार तेजी दिख रही है और चाँदी 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News