Homeखास खबरCBSE ने 10 वीं और 12 वीं की डेटशीट में किया बड़ा...

CBSE ने 10 वीं और 12 वीं की डेटशीट में किया बड़ा फेरबदल, 3 मार्च को होने वाली परीक्षा अब होंगी…..

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने दोनों (10वीं-12वीं) क्लासेस की एग्जाम डेट रिवाइज्ड की है। जो परीक्षा 3 मार्च 2026 को होने वाली थी, वह अब किसी और दिनों में होने वाली है।

नए शेड्यूल का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भी किया जा चूका है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिस जारी कर बोर्ड परीक्षा तारीख में फेरबदल की जानकारी दी है। जारी नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की एक-एक परीक्षा को रीशेड्यूल कर दिया है, जो पहले 3 मार्च, 2026 को होने वाली थीं।

3 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा, अब 11 मार्च, 2026 को होगी। क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए, 3 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा को एक महीने से ज्यादा के लिए टाल दिया गया है और अब यह 10 अप्रैल 2026 को होगी। CBSE ने साफ किया है कि किसी और सब्जेक्ट की परीक्षा को रीशेड्यूल नहीं किया गया है।

CBSE ने साफ किया है कि क्लास 12 के लिए, 3 मार्च, 2026 से रीशेड्यूल की गई परीक्षा लीगल स्टडीज की है, जो अब 10 अप्रैल, 2026 को होगी। वहीं 10वीं की कई भाषा और इलेक्टिव पेपर जो पहले 3 मार्च को होने वाले थे, उन्हें भी रीशेड्यूल किया गया है। इनमें तिब्बती, जर्मन, NCC, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, भाषा मेलायु, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी शामिल हैं।

एक ऑफिशियल नोटिस में, बोर्ड ने कहा कि यह फैसला एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों से लिया गया है। CBSE क्लास 10 और क्लास 12 बोर्ड परीक्षा शेड्यूल में बाकी सभी परीक्षाएं प्लान के अनुसार ही होंगी।

Related Articles

Latest News