Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरदिल्ली की वायु गुणवत्ता में आया सुधार, 281 दर्ज हुआ एक्यूआई

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आया सुधार, 281 दर्ज हुआ एक्यूआई

नई दिल्ली (हि.स.)। सोमवार सुबह दिल्ली के लागों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई। पिछले 22 दिनों से बेहद खराब और खतरनाक श्रेणी में चल रहे वायु प्रदूषण स्तर सुधर कर एक्यूआई 300 के नीचे आ गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के 38 स्टेशनों में 15 स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के पार रिकॉर्ड किया गया। बाकी स्थानों में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण के स्तर में सुधार को देखते हुए आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक हो सकती है और ग्रेप 4 की पाबंदियां हटाई जा सकती हैं। स्कूल भी खोले जा सकते हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को दिल्ली के द्वारका में 299, एयर पोर्ट में 275, पूसा में 272,शादीपुर में 356, पंजाबी बाग में 324, मुनिरका में 280, आरके पूरम में 285, लोधी रोड पर 95, वजीरपुर में 343, रोहिणी में 328, चांदनी चौक में 247 एक्यूआई दर्ज किया गया।

सोमवार को ग्रेप चार की पाबंदियां हटाने को लेकर विचार किया जा सकता है। मौसम बदलाव से वायु गुणवत्ता में सुधार और एक्यूआइ में गिरावट दर्ज की गई है। हवा की गति 10 किलामीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Latest News