Friday, September 11, 2026
Homeखास खबरविचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ी जर्मनी के फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt में लेंगे...

विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ी जर्मनी के फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt में लेंगे प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मिनी ब्राजील के रूप में विख्यात ग्राम विचारपुर के 5 फुटबॉल खिलाड़ी महिला प्रशिक्षक के साथ जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 वर्ल्ड क्लास प्रशिक्षण लेंगे।

जर्मनी जाने से पहले फुटबॉल खिलाड़ी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से  सौजन्य  भेंट करने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए कुछ कर दिखाने का मौका है। इस स्वर्णिम अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भेंट की। 

उल्लेखनीय है कि ये 5 फुटबॉल खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से अपनी महिला प्रशिक्षक के साथ जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब एफसी FC Ingolstadt 04 वर्ल्ड क्लास प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जा रहे हैं।

प्रशिक्षक सुश्री लक्ष्मी सहीस के नेतृत्व में कुमारी सानिया कुण्डे (14 वर्ष), कुमारी सुहानी कोल (15 वर्ष), प्रीतम कुमार (14 वर्ष), वीरेन्द्र बैगा (16 वर्ष) और मनीष घसिया (16 वर्ष) प्रशिक्षण लेने जर्मनी जा रहे हैं।

Related Articles

Latest News