Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरइतिहास में पहली बार भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल होंगे दो...

इतिहास में पहली बार भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल होंगे दो फ्रंटलाइन युद्धपोत

भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम नेवल बेस पर दो नए अत्याधुनिक Project 17A स्टील्थ फ्रिगेट्स- उदयगिरी और हिमगिरी को नौसेना में शामिल करने जा रही है। यह आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगा।

भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम नेवल बेस पर दो नए अत्याधुनिक Project 17A स्टील्थ फ्रिगेट्स– उदयगिरी और हिमगिरी को नौसेना में शामिल करने जा रही है। यह आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगा।

इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दो फ्रंटलाइन युद्धपोत, जो अलग-अलग शिपयार्ड में बने हैं, एक साथ नौसेना में शामिल किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि उदयगिरी और हिमगिरी को पहले भी भारतीय नौसेना में उपयोग किया गया था, अब ये नए जहाज़ उनके गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएंगे।

आईएनएस उदयगिरि, प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट्स का दूसरा जहाज, मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। जबकि आईएनएस हिमगिरि पी17ए   गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कोलकाता द्वारा बनाया गया है। उदयगिरि नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया 100वां जहाज है।

Related Articles

Latest News