Thursday, December 11, 2025
Homeखास खबरGold And Silver Price: सर्राफा बाजार में आज सस्ता हुआ सोना, चाँदी...

Gold And Silver Price: सर्राफा बाजार में आज सस्ता हुआ सोना, चाँदी के दाम में भी बड़ी गिरावट

Today Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 31 जुलाई 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दिख रही है और सोना 400 रुपये से लेकर 450 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं आज भी चाँदी के दाम में भी बड़ी गिरावट है।

24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये से लेकर 1,00,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 91,700 रुपये से लेकर 91,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,00,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 91,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,00,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी के दाम में 2,000 रुपये की गिरावट है और चाँदी 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News