Gold and silver prices today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी दिख रही है। सोना और चांदी के दाम आज अपने सर्वकालिक उच्च शिखर पर पहुँच गए हैं।
देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में 3,280 रुपये की तेजी है, वहीं चांदी की कीमत में भी 4,000 रुपये की वृद्धि हुई है और चांदी 1,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई है।
देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 3,280 रुपये की तेजी के साथ 1,28,680 रुपये से लेकर 1,28,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी 3,000 रुपये की तेजी है और 22 कैरेट सोना 1,17,950 रुपये से लेकर 1,18,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।











