Homeखास खबरGold Price: सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जोरदार तेजी,...

Gold Price: सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जोरदार तेजी, चांदी भी चमकी

Today Gold Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 11 जून 2025 को सोने के भाव में जोरदार तेजी नजर आ रही है और सोने के दाम 750 रुपये से 850 रुपये तक बढ़ गए हैं। वहीं आज चांदी के दाम में भी उछाल दिख रहा हैं।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,400 रुपये से लेकर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 90,200 रुपये से लेकर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  98,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,250  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News