जबलपुर। रेलवे द्वारा आगामी समर पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01415 पुणे से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 01 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (16 ट्रिप) प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 23:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन रानी कमलापति मध्यरात्रि 00:40 बजे, बीना 03:20 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए सायं 16:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 02 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) एवं समर के अवसर पर 16 अप्रैल से 01 मई 2026 तक (16 ट्रिप) प्रतिदिन गोरखपुर स्टेशन से शाम 17:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीन सुबह 08:00 बजे, रानी कमलापति 10:30 बजे, इटारसी दोपहर 12:10 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन 03:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।











