Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरजबलपुर : भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने संगठन में उपाध्यक्ष पद से...

जबलपुर : भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने संगठन में उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने संगठन के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में अंजू भार्गव को जिला ईकाई में उपाध्यक्ष बनाया गया था।

लेकिन नियुक्ति के कुछ दिनों बाद ही गोरखपुर हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित एक चर्च में हुई झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वो पार्टी के निशाने पर आ गई थीं।

जिसके बाद अंजू भार्गव ने पार्टी के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अपने इस्तीफे में अंजू भार्गव ने खुद लिखा पार्टी की छवि धूमिल न हो इसके लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

पार्टी ने जताई थी नाराजगी

भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि को लेकर अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संगठन के कड़े रुख को देखते हुए भार्गव ने पद छोडऩा ही बेहतर समझा।

अपने त्यागपत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहतीं कि उनके किसी भी कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हो। यह इस्तीफा शहर की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि नियुक्ति के इतने कम समय के भीतर किसी पदाधिकारी का इस तरह जाना संगठन के भीतर बढ़ती सख्ती का संकेत माना जा रहा है

Related Articles

Latest News