Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरलखनादौन-रायपुर फोरलेन मार्ग से जुड़ेगा जबलपुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी...

लखनादौन-रायपुर फोरलेन मार्ग से जुड़ेगा जबलपुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के आग्रह पर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर फोरलेन मार्ग से जबलपुर को जोड़ने की सहमति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से ना केवल जबलपुर बल्कि संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा मिलेगी।

प्रस्तावित योजना के अनुसार लखनादौन-रायपुर फोरलेन मार्ग में मंडला के समीप जबलपुर को एक कनेक्टिविटी बिंदु के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे जबलपुर और रायपुर के बीच आवागमन और अधिक सुलभ होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह संपर्क जबलपुर के निवासियों और व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा, क्योंकि इससे यात्रा का समय कम होगा और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना से महाकौशल क्षेत्र में पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की ओर पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की समग्र अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने इस सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महाकौशल क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे क्षेत्र के लोगों का लंबे समय का सपना साकार होगा।

Related Articles

Latest News