SHABD, नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने आज भारतीय थल सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
जनरल पुष्पेंद्र सिंह को 1987 में प्रतिष्ठित पैरा (विशेष बल) रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ था। अपने सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है, जिनमें श्रीलंका में ‘ऑपरेशन पवन’, सियाचिन ग्लेशियर में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ और नागालैंड में ‘ऑपरेशन ऑर्किड’ शामिल हैं।











