Friday, September 11, 2026
Homeखास खबरराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा- रेलवे के पांच खिलाड़ियों को प्रदान किए...

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा- रेलवे के पांच खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे अर्जुन पुरस्कार

भारतीय रेलवे ने अपने खेल प्रकोष्ठ रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के माध्यम से 1928 से देश भर में खेलों को बढ़ावा देने में बहुत योगदान दिया है। हॉकी, एथलेटिक्स और टेनिस को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया यह छोटा सा संगठन अब देश में खेलों को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन बन गया है और वर्तमान में इसके पास 29 खेल क्षेत्र हैं- जिसमें 18 व्यक्तिगत खेल और 11 टीम खेल शामिल है। आरएसपीबी 28 राष्ट्रीय खेल महासंघों और विश्व रेलवे खेल संघ से भी संबद्ध है।

भारतीय रेलवे ने नौकरियों के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित करके बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहायता की है। अभी तक 29 खेल विधाओं में 9000 से अधिक खिलाड़ी भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं, जिनमें से लगभग 3000 सक्रिय खिलाड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित आयोजनों में भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। यह गर्व की बात है कि प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनीत 32 खिलाड़ियों में से पाँच खिलाड़ी भारतीय रेलवे से हैं।

चयनीत खिलाड़ी

  1. सुश्री ज्योति याराजी, एससीआर (एथलेटिक्स-100 मीटर बाधा दौड़)
  2. सुश्री अन्नू रानी, ​​पीएलडब्ल्यू (एथलेटिक्स-भाला फेंक)
  3. सुश्री सलीमा टेटे, एसईआर (हॉकी)
  4. स्वप्निल सुरेश कुसाले, सीआर (शूटिंग-50 मीटर 3पी)
  5. अमन, एन.आर. (कुश्ती-57 किग्रा फ्रीस्टाइल)

इन 5 अर्जुन पुरस्कारों के साथ, भारतीय रेलवे में कुल 183 अर्जुन, 28 पद्मश्री, 12 ध्यानचंद, 13 द्रोणाचार्य और 9 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता हैं, जो भारत में किसी भी एक संगठन के लिए ऐसे पुरस्कार विजेताओं की अपने आप में सबसे बड़ी संख्या है। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी।

Related Articles

Latest News